पंजाब: नाराज कांग्रेसी विधायकों ने बिना बिजली-पंखा विधानसभा में गुजारी रात

चंडीगढ़। सोमवार को पंजाब विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करने का मौका न दिए जाने पर नाराज कांग्रेस के 30 विधायकों ने पूरी रात विधानसभा में गुजारी। विधायकों ने रात भर मॉक सेशन किया। उन्हें बाहर निकालने के लिए विधानसभा कर्मचारियों ने बिजली, एयर कंडीशनर और लाइट्स भी बंद कर दीं, लेकिन इसके बावजूद ये सभी विधायक बाहर नहीं निकले। ये सभी विधायक अंदर ही सो गए।

Congress MLAs spend night in Punjab Assembly

कांग्रेस विधायक विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले का विरोध कर रहे थे, जिसके तहत इन MLAs को अविश्वास प्रस्ताव पर नहीं बोलने दिया गया था। विरोध कर रहे इन कांग्रेसी विधायकों में 4 महिलाएं, दीनानगर की MLA अरुणा चौधरी, मुक्तसर की विधायक करण कौर बरार, कादियां की विधायक चरणजीत कौर बाजवा और मेहाल कालान की MLA हरचंद कौर भी शामिल थीं।

अभी भी विधानसभा में ही हैं मौजूद

विधायक अभी भी वहां जमे हुए हैं और तब तक सदन छोड़कर जाने से इंकार कर दिया है जब तक स्पीकर उन्हें बोलने का मौका नहीं देते। हालांकि आज ईद की छुट्टी की वजह से विधानसभा का सत्र नहीं है लेकिन कांग्रेस विधायक अभी भी सदन के अंदर ही जमे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+