चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम अब यह होगा, पंजाब CM मान ने हरियाणा सरकार से ली सहमति
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ स्थित हवाई अड्डे का नाम बदला जाएगा। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसका नाम अब शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इसके लेकर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक हुई। जिसमें दोनों राज्यों की सरकारों ने एयरपोर्ट को नया नाम देने पर सहमति जताई।

चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम बदला जाएगा
बता दें कि, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने का मुद्दा लंबे समय से विचाराधीन है। हालांकि, दोनों राज्यों में इस पर सहमति नहीं बन पा रही थी। पंजाब-हरियाणा राज्यों के अलावा इस एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार का भी अधिकार है। बताया जा रहा है कि, सबसे पहले वर्ष 2007 में भगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह पर पंजाब सरकार की ओर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नामकरण शहीद-ए-आजम भगत सिंह करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, हरियाणा और पंजाब विधानसभा ने कई बार प्रस्ताव पेश करने के बावजूद नाम नहीं बदल पाईं।

ऐसे नाम बदलने पर सहमति बनी
आज जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ बैठक की, तो दोनों में एयरपोर्ट का नाम बदलने पर सहमति बनी। इस बारे में मान ने खुद एक ट्वीट साझा कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, अब चंडीगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा। इस पर पंजाब और हरियाणा के बीच सहमति बन गई है।

13 हवाई अड्डों के नामकरण की घोषणा
इससे पहले भारत सरकार देश के 13 हवाई अड्डों का नामकरण करने की घोषणा कर चुकी है, जिसमें कुछ राज्यों की ओर से नाम भी प्रस्तावित कर दिए गए हैं। वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट में भारत सरकार के अलावा पंजाब और हरियाणा सरकार की अहम हिस्सेदारी है।












Click it and Unblock the Notifications