चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, 8 कांग्रेस नेताओं ने थामा AAP का दामन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव दिसंबर में होने वाले हैं इस बाबत सभी पार्टी अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
चंडीगढ़, सितंबर 13, 2011। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव दिसंबर में होने वाले हैं इस बाबत सभी पार्टी अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। नगर निगम चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रस के कई नेताओं ने सोमवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया। कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी में पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा की अध्यक्षता में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव यादविंद्र मेहता, कमलेश चौधरी, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनीता शर्मा सहित कुल 8 कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

जरनैल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम
आम आदमी पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कांग्रेस नेताओं को आप में शामिल करवाने का कार्यक्रम चंडीगढ़ सेक्टर-35 में रखा गया। आपको बाते दें कि जरनैल सिंह चंडीगढ़ और पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रभारी हैं जो कि दिल्ली से तीसरी बार विधायक बने हैं। जरनैल सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि इन नेताओं के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मज़बूती मिली है। वहीं चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि अगले दिनों कांग्रेस के और भी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस में सिर्फ परिवारवाद की राजनीति बची है, जिससे कांग्रेसी नेता परेशान हैं। आने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी जीतेगी और नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनेगा।
AAP में शामिल हो रहे कांग्रेस नेता
ग़ौरतलब है कि कांग्रेस छोड़ने के बाद जबसे प्रदीप छाबड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं, तब से कई नेता कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ने जा रही है। सेक्टर 35 में हुए कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेमगर्ग, चंद्रमुखी शर्मा, संदीप भारद्वाज ,हरजिंदर बावा सहित कई नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन भी शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने पिछला लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की टिकट पर लड़ा था। वह काफी लंबे समय से आम आदमी पार्टी से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन आज हुए इस कार्यक्रम में हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन मौजूद रहे।
कांग्रेस का अस्तित्व ख़त्म
आपको बता दें कि इससे पहले भी पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा की अध्यक्षता में कई कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। प्रदीप छाबड़ा ने कहा की कांग्रेस का अस्तित्व ख़त्म होते जा रहा है। कांग्रेस के ज्यादातर नेता और कार्यकर्ता परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को टिकट के लिए इमोशनल ब्लैकमेल किया जा रहा है। पद और टिकट का लालच देकर उन्हें रोका जा रहा है। कांग्रेस में इस्तीफों का दौर शुरू हो चुका है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से काफ़ी नेता और कार्यकर्ता नाराज़ चल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: शिरोमणि अकाली दल ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट की जारी, 64 नाम हैं शामिल












Click it and Unblock the Notifications