केजरीवाल की कार पर हमला, CM ने कहा कांच टूटा है हौसला नहीं
चंडीगढ़। पंजाब में दिल्ली की सीएम अरविंद केरजीवाल का विरोध जारी है। उनपर लुधियाना में हमला किया गया। हमला उनकी कार पर हुआ। केजरीवाल कार की आगे की सीट पर बैठे थे। वो इस हमले में बाल-बाल बच गए। इस हमले में केजरीवाल की कार का शीशा टूट गया।

केजरीवाल ने खुद इस घटना का जिक्र करते हुए फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है। केजरीवाल ने लिखा है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी का कांच डंडों से तोड़ दिया। केजरीवाल खुद आगे की सीट पर बैठे थे। इ स हमले के लिए उन्होंने कांग्रेस और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर भड़ास निकाली है।
केजरीवाल पर उन्होंने लिखा कि मेरी कार पर लाठियों और पत्थरों से तोड़ दिया। तस्वीर के साथ लिखा है कि गाड़ी कते आगे के शीशे को तोड़ दिए गए। बादल और कांग्रेस नर्वस हैं? लेकिन वो मेरा हौसला नहीं तोड़ पाएंगे। वहीं आप नेता आशीष खेतान ने केजरीवाल की कार पर हमले के पीछे प्रकाश सिंह बादल का हाथ बताया है।












Click it and Unblock the Notifications