तकनीकी खराबी के कारण सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर की हरियाणा में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

तकनीकी खराबी के कारण सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर की हरियाणा के जींद में इमरजेंसी लेंडिंग हुई। यह हेलीकॉप्टर बठिंडा से दिल्ली जा रहा था।

चंडीगढ़, 2 दिसंबर। तकनीकी खराबी के कारण सेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर की हरियाणा के जींद में इमरजेंसी लेंडिंग हुई। यह हेलीकॉप्टर बठिंडा से दिल्ली जा रहा था। चॉपर में आई खराबी को ठीक कर दिया गया है और ठीक होने के बाद यह वापस बठिंडा चला गया। हेलीकॉप्टर ने शाम 5.30 बजे बठिंडा में लैंडिंग की। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ALH Dhruv

खराबी का समय पर पता चलने से इसकी सही समय पर लैंडिंग मुमकिन हो सकी। इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत तीन सेना के जवान बैठे थे। हेलीकॉप्टर ने नरवाना कस्बे के जजनवाला गांव में आपात लैंडिंग की। खबरों के मुताबिक पायलट समेत तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। जब जींद के इंस्पेक्टर राजेश कुमार से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी का पता चला था, सेना के अधिकारी ही इस विषय पर ज्यादा जानकारी दे सकते हैं। खराबी ठीक होने के बाद हेलीकॉप्टर दिल्ली के लिए रवाना ना होकर वापस बठिंडा के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: अरविंद केजरीवाल ने वकीलों के लिए चैंबर बनवाने मेडिकल व लाइफ इंश्योरेंस देने समेत किए ये वादे

इससे पहले 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई थी। यह हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर में हुआ था। इस हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 12 लोगों की मौत हुई हुई थी। सीडीएस रावत डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज में विजिट पर जा रहे थे। सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हैलीकॉप्टर क्रैश कैसे हुआ इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है। सूत्रों की माने तो अब इसकी फाइंडिंग्स के लिए लीगल रिव्यू भेजा गया है, जिसके बाद सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+