AAP Government Punjab : आप अकेली ऐसी क्षेत्रीय पार्टी जिसकी दो राज्यों पंजाब व दिल्ली में होगी सरकार

नई दिल्ली, 10 मार्च। पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम के साथ ही आम आदमी पार्टी के नाम अनूठी उप​लब्धि भी दर्ज हो गई है। दिल्ली के बाद पंजाब में भी 'आप' का जादू चला है।

AAP Government Punjab

ऐसे में कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ऐसी है जिसकी दो राज्यों दिल्ली व पंजाब में सरकार होगी। आप को दो राज्यों में सरकार बनाने वाली पहली क्षेत्रीय पार्टी होने का भी गौरव हासिल हुआ है। पंजाब वो पहला पूर्ण राज्य होगा जहां आप की सरकार होगी।

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में गुरुवार सुबह मतगणना शुरू होने के साथ आम आदमी पार्टी प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे और तस्वीरें साफ-साफ होते आप के खाते में 92 सीट आती दिखीं।

117 सीटों वाले पंजाब में आप को स्पष्ट बहुमत मिला है। सरकार में रहने के बावजूद कांग्रेस पंजाब में महज 18 सीटों पर सिमट गई। भाजपा के खाते में दो व अकाली दल को चार और एक सीट के खाते में जाती दिख रही।

पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी कब उतरी?

बता दें कि पंजाब में बदलाव की बयार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में ही बहने लगी थी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उस समय ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यह परिणाम पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव लेकर आएगा। अंत में अब उनकी बात सच साबित होती हुई।

आप को पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में केवल 20 सीटें मिली थीं। इसके साथ ही वो दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। आप ने 2017 में किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाया था। लेकिन इस बार के चुनाव में उसने अपने सासंद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया था। पार्टी ने इसके लिए बाकायदा लोगों से राय ली थी।

आप की तर्ज पर कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री चेहरे के लिए लोगों की राय ली थी। इसके आधार पर उसने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद का चेहरा बनाया था, लेकिन लोगों ने चन्नी को नकार दिया है। आप ने पंजाब की राजनीति में 2014 में कदम रखा था।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कई तरह के वादे किए थे। इसे अरविंद केजरीवाल का फ्री मॉडल का नाम दिया गया। आप ने 300 यूनिट फ्री बिजली, फ्री शिक्षा, महिलाओं के खाते में हर महीने पैसे भेजने, इलाज की मुफ्त व्यवस्था का वादा किया है। आप ने पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर 16 हजार मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+