पंजाब: चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल ने निकाली विजय यात्रा, कहा- 'इस भरोसे को टूटने नहीं देंगे'

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली 14 सीटों पर जीत के बाद आज शहर में आम आदमी पार्टी विजय रैली निकाल रही है। इस रैली में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी पहुंचकर समर्थकों को अभिवादन कर रहे हैं।

चंडीगढ़, 30 दिसंबर: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में मिली 14 सीटों पर जीत के बाद आज शहर में आम आदमी पार्टी विजय रैली निकाल रही है। इस रैली में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी पहुंचकर समर्थकों को अभिवादन कर रहे हैं। इसके साथ ही रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ वालों आपने तो चमत्कार ही कर दिया।

Recommended Video

    Chandigarh निकाय चुनाव में जीत के बाद CM Kejriwal ने निकाली विजय रथ यात्रा | वनइंडिया हिंदी
    Arvind Kejriwal

    आपके इस भरोसे को हम कभी टूटने नहीं देंगे। मैं अपने सभी पार्षद से कहूंगा कि अगर आपने उन नेताओं को हराया है तो अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप दिन -रात इनकी सेवा करें।उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने दिल्ली में हुए काम को देखकर हमे मौका दिया है अब चडीगढ़ में भी ऐसा ही काम करना है। जिसके बाद लोग चंडीगढ़ का काम देखकर वोट दें। एक बार फिर से चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल बनाना है।

    Arvind Kejriwal

    बज रहे हैं देशभक्ति के गाने
    आम आदमी पार्टी की इस विजय रैली में भारी संख्या में आप समर्थक शामिल हुए हैं। इसके साथ ही इस रैली में देशभक्ति के गीत बज रहे हैं। आज पंजाब के चंडीगढ़ में मेरा रंग से बंसती चोला गाने के बोल गूंज रहे हैं। इसके साथ ही समर्थक भी इस देशभक्ति के गाने में खूब झूम रहे हैं।

    रैली में लगे भारत माता के जय के नारे
    इस विजय रैली में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ ही नगर निगम का चुनाव जीतने वाले 14 पार्षद , नेता, कार्यकर्ता और सांसद भगवत मान जैसे अन्य बड़े नेता भी शामिल हुए हैं। बता दें कि इस रैली में शामिल हुए प्रदीप छाबड़ा ने भारत माता के जय के नारे भी लगाए। जिसके बाद पूरा शहर भारत माता के जय के नारों से गूंज उठा।

    पार्टी ने शहरवासियों का कुछ ऐसे जताया आभार
    अरविंद केजरीवाल ने अपने अपनी इस जीत का पूरा श्रेय चंडीगढ़ की जनता को देते हुए एक अलग ही अंदाज में पूरे शहर का आभार व्यक्त किया। अरविंद केजरीवाल जिस गाड़ी से जनता और समर्थकों का अभिवादन कर रहे हैं उस पर काफी बड़े बड़े बैनर लगे हुए हैं। जिस पर थैंक्यू चंडीगढ़ लिखा हुआ है।

    यह भी पढ़ें : चंडीगढ़ के बाद अब AAP बदल सकती है पंजाब की सियासी फ़िज़ा, क्या होगा केजरीवाल का दांव ?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+