UP News: बुआ को भतीजे से हुआ प्यार, परिवार ने लगाई बंदिशें तो हुए फरार, पकड़े जाने पर कर ली शादी

UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भदोही जनपद में एक बुआ को भतीजे से प्यार हो गया। परिवार वालों द्वारा बंदिशें लगाई गई तो दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।

इस मामले में लड़की की मां द्वारा पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर पहले प्रेमी को पकड़ा उसके बाद उसकी निशानदेही पर प्रेमिका को बरामद कर लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों शादी के जिद पर अड़ गए।

up-news-aunt-fell-in-love-with-nephew-in-chandauli-both-got-married

बाद में दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हुए। इसके बाद कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली। मंदिर में हुए बुआ भतीजे की शादी अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह पूरा मामला चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाला एक युवक मजदूरी करता है। घर से करीब 200 मीटर दूर एक युवती से उसकी मुलाकात हुई।

युवती रिश्ते में उसकी बुआ लगती थी। मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे दिए और परिवार वालों की चोरी छिपे एक दूसरे से मुलाकात करने लगे। धीरे-धीरे परिवार वालों को जब दोनों के बीच के रिश्ते की जानकारी लगी तो परिवार वाले उन्हें मिलने से रोकने लगे।

ऐसे में दोनों को मिलने से रोके जाने पर या बेचैनी पड़ी तो दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। मामले में युवती की मां द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने पहले लड़कियों को बरामद किया उसके बाद मुगलसराय के ही एक गांव से लड़की को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद प्रेमी प्रेमिका शादी करने की जिद पर अड़ गए। ऐसे में पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन पहुंचे तो भी दोनों शादी करने की जिद पर अड़े रहे। ऐसे में मौजूद लोगों ने दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया।

रविवार को मुगलसराय कोतवाली में स्थित मंदिर में दोनों ने आपसी सहमति से शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों के परिवार प्रेमी प्रेमिका को लेकर वापस लौट गए। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि लड़का लड़की के परिजन आपसी रजामंदी से शादी की और वापस लौट गए। मामले में दोनों पक्ष की तरफ से कोई भी पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+