दस साल छुप-छुप कर दो सहेलियां करती रहीं प्यार, सच आया सामने तो छिपाना हुआ मुश्किल, टूटा दुखों का पहाड़
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में दो सहेलियों के बीच प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। दो सहेलियां 10 साल तक एक-दूसरे से चोरी-छिपे प्यार करती रहीं, लेकिन अब सच सामने आने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
दरअसल, यह पूरा मामला चंदौली जनपद के अलीनगर इलाके के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 22 और 23 साल की दो सहेलियां एक ही साथ पढ़ाई कीं। स्कूल जाने से लेकर खेलने तक और घर पर आराम करने तक दोनों साथ ही रहती थीं।

परिजनों ने बताया कि दोनों हमेशा एक साथ रहती थी ऐसे में किसी को इस बात का विश्वास नहीं था कि दोनों के बीच ऐसा रिश्ता भी जन्म ले रहा है। दोनों लड़कियां ही थी ऐसे में दोनों परिवारों के बीच शक की कोई गुंजाइश नहीं थी।
परिजनों ने बताया कि अब जब दोनों शादी योग्य हो गई तो परिजनों द्वारा उनकी शादी के लिए लड़के तलाशने की बारी आई। लेकिन इसी बीच दोनों लड़कियों ने अपनी प्रेम कहानी अपने परिजनों से बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दोनों के परिवार वालों ने दोनों को काफी समझाया लेकिन दोनों एक दूसरे से अलग रहकर जान देने की बात कहने लगीं। परेशान होकर परिजनों द्वारा अलीनगर थाने में शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को समझाना चाहा तो थाने में भी दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गईं।
परिजन दोनों लड़कियों को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद भी दोनों लड़कियां एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की बात कहने लगीं। ऐसे में अधिकारी उन्हें समझा नहीं पाए। अधिकारियों ने कहा कि दोनों बालिग हैं ऐसे में अपनी जिंदगी का फैसला स्वयं ले सकती हैं उन्हें रोक नहीं जा सकता है।
दोनों बेटियों द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने के बाद उनके प्यार की सच्चाई जब लोगों को पता चली तो परिवार के लोग काफी परेशान हो गए। परिजनों का कहना है कि ऐसा लग रहा है जैसे उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिवार के लोग दोनों लड़कियों को सामाजिक मर्यादाओं की दुहाई दे रहे हैं लेकिन लड़कियों द्वारा परिवार वालों की एक भी बात नहीं सुनी जा रही है। फिलहाल दो लड़कियों के बीच के प्यार का यह मामला चंदौली जनपद में चर्चा में बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications