यूपी के इस गांव में बकरी चराती नजर आईं एक्ट्रेस Sara ali khan, देखिए PHOTOS

चंदौली, 11 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने खास अंदाज को लेकर जानी जाती हैं। सारा फिल्मी दुनिया के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर ही अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बार सारा अली खान ने जो पोस्ट की है, उसने फैंस का दिल जीत लिया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वे गांव में बकरी चराती और ट्रैक्टर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। सारा की इन तस्वीरों को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

चंदौली के चकिया पहुंची थीं सारा अली खान

चंदौली के चकिया पहुंची थीं सारा अली खान

दरअसल, सारा अली खान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया पहुंची थीं। यहां उन्होंने न सिर्फ बकरियां चराईं, बल्कि ट्रैक्टर पर भी पोज दिए। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, ''बकरी चराना, ट्रैक्टर चलान, वॉज इट जस्ट फोटो का बहाना, ऑर सारा विशिंग इट वाॉ अ डिफ्रेंट जमाना? सारा के इस पोस्ट को फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। फैंस इस फोटो देखकर सारा को इनोसेंट कह रहे हैं तो कुछ ब्यूटिफुल तो कुछ क्यूट कह रहे हैं।

फिल्म 'अतरंगी रे' में एक्टिंग की हो रही तारीफ

फिल्म 'अतरंगी रे' में एक्टिंग की हो रही तारीफ

सारा अली खान की फिल्म 'अतरंगी रे' हाल ही में रिलीज हुई है। सारा की इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया। फिल्म में सारा ने बेहद शानदार एक्टिंग की है। फैंस उनके एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर विक्की कौशल ने भी सारा की एक्टिंग की प्रशंसा की।

विक्की कौशल के साथ इंदौर की सड़कों पर घूमती नजर आईं थी सारा

विक्की कौशल के साथ इंदौर की सड़कों पर घूमती नजर आईं थी सारा

हाल ही में सारा अली खान एक्टर विक्की कौशल के साथ इंदौर की सड़कों पर लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म की शूटिंग के दौरान नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की 'लुका छुपी' का सीक्वल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+