Chandauli News: महिला सिपाही पर फिदा हुआ दरोगा, बीबी-बच्चों की चिंता छोड़ कर कर रहा है मौज, एसपी से शिकायत
UP Chandauli News: एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने चंदौली एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि चंदौली जिले में तैनात एक महिला सिपाही ने उसके सब इंस्पेक्टर पति को प्रेम जाल में फंसा लिया है।
UP Chandauli News: एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने चंदौली एसपी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि चंदौली जिले में तैनात एक महिला सिपाही ने उसके सब इंस्पेक्टर पति को प्रेम जाल में फंसा लिया है। प्रेम जाल में फंसाकर वह शारीरिक व आर्थिक शोषण कर रही है।
चंदौली जनपद से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। लखनऊ के रेडियो मुख्यालय में तैनात एक दरोगा की पत्नी ने चंदौली पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि एक सिपाही उसके पति को प्रेम जाल में फंसा ली है।

उक्त महिला कांस्टेबल की तैनाती चंदौली जनपद में है। पत्नी का आरोप है कि महिला के प्रेम में पढ़कर उसके पति उसकी और उसके बच्चों की चिंता छोड़ दिए हैं। उक्त महिला कांस्टेबल द्वारा महिला के पति का आर्थिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है।
पत्नी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल द्वारा इस मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी द्वारा जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन भी महिला को दिया गया है। फिलहाल यूपी पुलिस से जुड़ा होने के चलते यह मामला चर्चा में बना हुआ है।
दरअसल, महिला का कहना है कि वह कई साल से अपने बच्चों और पति के साथ वाराणसी में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में तैनात तलाकशुदा एक हेड कांस्टेबल और उसके पति के बीच करीब 15 साल पूर्व नजदीकियां बढ़ीं।
उसके बाद महिला कांस्टेबल द्वारा उसके पति का शारीरिक और आर्थिक रूप से शोषण किया जाने लगा। दरोगा के पत्नी का आरोप है कि उसने और उसके परिवार के लोगों ने जब महिला कांस्टेबल का विरोध किया तो उसने उसे और परिवार के सदस्यों को धमकी देना शुरू कर दिया।
दरोगा की पत्नी द्वारा आशंका जताई जा रही है कि पत्नी और बच्चों की चिंता छोड़ कर उसके पति तलाकशुदा महिला कांस्टेबल के बेहद करीब है। ऐसे में दरोगा की पत्नी और उसके बच्चे मानसिक तनाव में जी रहे हैं। फिलहाल बुधवार को दरोगा की पत्नी द्वारा प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक चंदौली अंकुर अग्रवाल द्वारा इस मामले में जांच कराने की बात कही गई है और उनके द्वारा यह भी कहा गया है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications