Chandauli: संबंध बनाने से 22 साल की गर्लफ्रेंड ने किया इनकार, बॉयफ्रेंड ने रेत डाला गला

चंदौली में 22 साल की युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्त में आए प्रेमी ने बताया कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर उसका गला काटकर हत्या कर दी थी।

Chandauli News

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में 26 दिसंबर को 22 वर्षीय एक युवती का शव उसी के घर में रक्त रंजीत पड़ा मिला था। युवती की गला रेतकर हत्या की गई थी, जिसका पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। पुलिस की मानें तो 22 वर्षीय युवती की हत्या उसके ही प्रेमी नीरज ने की थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए प्रेमी नीरज ने बताया, 'युवती द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर प्रेमी नीरज ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला काटकर हत्या कर दी थी।'

पुलिस की मानें तो 22 वर्षीय खुशबू प्रयागराज जिले के हंडिया इलाके की रहने वाली है और पिछले काफी समय से चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रही थी। खुशबू का हंडिया इलाके के रहने वाले नीरज से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच प्रेम संबंध कोचिंग में पढ़ने के दौरान हुए थे। खुशबू अपने माता-पिता के साथ चंदौली में रहती थी। इस दौरान खुशबू के प्रेमी नीरज ने भी दीनदयाल नगर में किराये पर एक घर ले लिया था।

वह यहां किराए पर गाड़ी चलाया करता था। पुलिस ने बताया कि जब खुशबू के माता-पिता काम करने घर से बाहर चले जाते थे, तो नीरज उससे मिलने उसके घर पर आया करता था। इस दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध भी बने थे। इस बीच खुशबू की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी। शादी तय होने के बाद खुशबू ने अपने प्रेमी नीरज से मिलना और बात करना कम कर दिया था। लेकिन, अपनी प्रेमिका खुशबू से मिलने के लिए नीरज आता रहता था।

पुलिस के मुताबिक, वारदात वाले दिन भी नीरज खुशबू से मिलने उसके घर गया था। इस दौरान खुशबू ने नीरज से शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। उसका इनकार करना नीरज को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से खुशबू का गला रेत दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी नीरज मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए सर्विलांस की मदद से वारदात के 48 घंटे बाद ही नीरज को गिरफ्तार कर लिया।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: Chandauli में पुलिस ने जब्त की गई 13423 लीटर शराब नष्ट की | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    डिप्टी एसपी चंदौली अनिरुद्ध सिंह ने बताया, 'खुशबू की हत्या करने वाले उसके प्रेमी नीरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किए गए चाकू और खून से सने कपड़ भी बरामद कर लिए हैं। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+