Chandauli News: चकिया में भाजपा नेता के भाई को नशे में धुत युवक ने मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम
Chandauli News: चंदौली के चकिया कस्बे में शनिवार का परचून की दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद देखते ही देखते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मौर्या के छोटे भाई संतोष सिंह की दिनदहाड़े गोली लगने से मौत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि संतोष सिंह की दुकान पर रोज़ाना की तरह कुछ लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बात विवाद करने लगा। इस दौरान बहस बढ़ती देख वहां पर मौजूद संतोष ने उसे रोकने की कोशिश की। उसके बाद वह चला गया।

बताया जा रहा है कि बाद में नशे में धुत शख्स असलहा लेकर वहां पहुंचा। उसके बाद वह दुकान पर मौजूद लोगों को गोली मारने की धमकी देने लगा। उसके हाथ में असलहा देख कर वहां पर अफरा तफरी मच गई। इसी बीच वह संतोष को गोली मार दिया।
गोली लगते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान गोली लगने से संतोष गंभीर रुप से घायल हो गए। उसके बाद आनन-फानन में उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर फैलते ही चकिया में हड़कंप मच गया। उसके बाद नेता जुटने लगे।
आरोपी की हुई पहचान, पहले भी कर चुका था मारपीट
इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी प्रकाश जायसवाल पहले भी कई बार नशा करके स्थानीय दुकानदारों के साथ मारपीट कर चुका था। नशे में होने के बाद वह अक्सर दुकानदारों और ग्राहकों से भी उलझ जाता था और उनके साथ गाली गलौज करता था।
वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि आरोपी प्रकाश जायसवाल की मानसिक हालत भी ठीक नहीं है जिसके चलते वह लोगों से अक्सर भी बात करता था। दुकान पर मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतना गुस्से में हो जाएगा और गोली चल देगा।
पुलिस ने किया त्वरित एक्शन, जांच में जुटी है टीम
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रकाश जायसवाल को तत्काल गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने उसके पास से दो नाली बंदूक बरामद कर ली तथा बंदूक के लाइसेंस की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम द्वारा भी साक्ष्य जुटाए गए हैं और साक्ष्यों परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संतोष सिंह का परिवार राजनीतिक रूप से सक्रिय है और उनके बड़े भाई बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष हैं। यही वजह रही कि घटना के तुरंत बाद विधायक, जिला अध्यक्ष समेत कई पार्टी पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications