Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दुनिया के टॉप साइंटिस्ट में शामिल हुए चंदौली के डॉ. धर्मेंद्र, अमेरिका की संस्था ने जारी की लिस्ट

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में रहने वाले डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने संय़ुक्त राज्य अमेरिका की प्रकाशन संस्था प्लॉस बायोलॉजी की ओर से दुनिया के शीर्ष 500 वैज्ञानिकों की लिस्ट में जगह बनाई है। डॉ. धर्मेंद्र इस लिस्ट में 375वीं नंबर हैं। डॉ. त्रिपाठी वर्तमान में उत्तराखंड के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के प्रभारी कुलसचिव और डीन रिसर्च एंड कंसल्टेंसी के पद पर तैनात हैं। डॉ. धर्मेंद्र ने अपनी सफलता के पीछे परिवार के लोगों और गांव का सहयोग बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रेरणा की वजह से आज उन्हें यह मुकाम मिला है।

chandauli Dr Dharmendra Tripathi gets 375 rank in worlds top 500 scientist list

चंदौली के रहने वाले हैं डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी

डॉ. धर्मेंद्र सदर तहसील के माटीगांव निवासी हैं। धर्मेंद्र के पिता का नाम बैजनाथ त्रिपाठी है। वह सेवानिवृत्त संस्कृत के प्रवक्ता हैं। धर्मेंद्र त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही आदर्श इंटर कॉलेज से हुई। डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी वर्तमान में उत्तराखंड के राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में प्रभारी कुलसचिव के पद पर तैनात हैं। साथ ही वह संस्थान में डीन रिसर्च एंड कंसल्टेंसी (आरएसडी) भी है।

375वीं रैंकिंग पर हैं डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी

बता दें, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की प्रकाशन संस्था प्लॉस बायोलाजी ने दुनिया के टॉप 500 वैज्ञानिकों की रैंकिंग जारी की है। प्लॉस बायोलॉजी वैज्ञानिकों के शोध पत्र, इंपैक्ट फैक्टर और साइटेंशन के आधार पर रैंकिंग जारी करती है। इसमेंं यह भी देखा जाता है कि किस वैज्ञानिक के शोध पत्रों से कितने कम समय में कितने रिसर्च स्कालर्स ने उद्धरण लिया है। इस संस्था के 375वीं रैंकिंग पर चंदौली के माटीगांव के डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी का नाम शामिल है। भारत में डॉ. धर्मेंद्र का नाम छठे स्थान पर हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+