चंदौली: बंधुआ मजदूरी के लिए 7 बच्चों की हो रही थी तस्करी, आरपीएफ ने किया बरामद

चंदौलीयूपी के चंदौली में आरपीएफ के जवानों ने बंधुआ मजदूरी के लिए जा रहे 7 बाल मजदूरों को मुक्त कराया है। वहीं, आरपीएफ के जावानों को चकमा देकर तस्कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल आरपीएफ बच्चों को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

7 children recover from chandauli railway station smuggle for bonded labour

आरपीएफ के जवानों ने बच्चों को बचाया

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के जावानों को चाइल्ड लाइन के माध्यम से सूचना मिली की ट्रेन में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुछ नाबालिग बच्चों को छोड़ा जा रहा है और ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर आने वाली है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के जावानों ने सीसीटीवी के माध्यम से जानकारी ली तो उन्हें पता चला की कुछ नाबालिग बच्चे प्लेटफार्म संख्या 6-7 पर खड़े हैं। आरपीएफ पुलिस तत्काल हरकत मे आई और प्लेटफार्म पर पहुंच कर सारे बच्चों को अपने कस्टडी में ले लिया।

गुजरात ले जाने की फिराक में था तस्कर

आरपीएफ अधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया की पूछताछ में पता चला कि सभी बच्चे जनपद चंदौली की ही रहने वाले हैं और तस्कर उन्हें लेवर वर्क के लिए गुजरात ले जाया जा रहा था। आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है और कुछ बच्चों के माता पिता को फोन कर के सूचित भी कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+