चंदौली: पुल से फिसल कर नहर में गिरा किशोर, डूबकर मौत
चंदौली: यूपी के चंदौली में बीती रात क्षतिग्रस्त पुलिया से फिसल कर एक किशोर नहर में जा गिरा, जिसके बाद वह लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक गोताखोरों की मदद से किशोर के शव को बरामद कर लिया। किशोर की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे डिप्टी एसपी त्रिपुरारी पांडेय ने लोगों को समझा कर शांत कराया, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुल से नहर पार करते समय हुआ हादसा
घटना अलीनगर थानाक्षेत्र के जफरपुर गांव की है। बताया जा रहा है की जफरपुर गांव निवासी गुल्लू यादव का 14 साल का बेटा प्रवीण मंगलवार की रात साइकिल से एक क्षतिग्रस्त पुल से नहर पार कर रहा था। इस दौरान प्रवीण साइकिल सहित फिसल गया। साइकिल तो पुल पर ही रह गई, लेकिन प्रवीण फिसलकर नहर के गहरे पानी में जा गिरा।
नहर से बाहर निकाला गया शव
वहां मौजूद शख्स ने जानकारी गांववालों को दी और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने प्रवीण को ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर गोताखोरों के साथ पहुंची पुलिस ने देर रात तक प्रवीण की तलाश की, जिसके बाद प्रवीण के शव को नहर से बाहर निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications