व्हीलचेयर पर फूड डिलीवरी, Zomato डिलीवरी ब्वॉय का Video देख भावुक हुए लोग
जैमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने किया इमोशनल, व्हीलचेयर पर करता है फूड डिलीवरी
नई दिल्ली। हम आप छोटी-मोटी परेशानियों में हिम्मत हार बैठते हैं। अगर किसी काम में असफलता मिल गई तो हम मान लेते हैं कि वो काम हमारे लिए नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप कभी हिम्मत नहीं हारेंगे। व्हील चेयर पर बैठे शख्स ने ऐप आधारित फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के लिए डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। आप सोचकर हैरान हो रहे हैं कि आखिरी व्हीलचेयर पर कोई कैसे फूड डिलीवरी कर सकता है? सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

व्हीलचेयर पर फूड डिलीवरी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Zomato का एक डिलीवरी ब्वॉय व्हील चेयर पर बैठकर तेजी से अपने लोकेशन की ओर बढ़ रहा है। व्हील चेयर में मोटर लगी है ताकि वह आराम से एक जगह से दूसरी जगह चल सके। बाइक, साइकिल , घोड़ा पर आपके फूड डिलीवरी की कई वीडियो और फोटो देखी होगा, लेकिन व्हील चेयर पर फूड डिलीवरी करते हुए शायद ही अब से पहले आपने कभी देखा होगा। लोग व्हीलचेयर पर फूड डिलीवरी कर रहे इस डिलीवरी ब्वॉय की खूब तारीफ कर रहे हैं।
भावुक कर देगा ये वीडियो
व्हीलचेयर पर फूड डिलीवरी करने वाले जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। लोग इसकी हिम्मत की जहां दाद दे रहे हैं तो वहीं इमोशनल भी हो रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि जिंदगी क्या-क्या नहीं करवाती है। लोग इस वीडियो को खूब देख रहे हैं और खूब पसंद कर रहे हैं।Indian Railway: रेलवे ने हटाई बुजुर्गों को मिलने वाली छूट, सांसदों की Free यात्रा पर खर्च करती है इतने करोड़












Click it and Unblock the Notifications