14 फरवरी को लॉन्च होगा Xiaomi का Redmi Note 5, यहां जानिए सबकुछ
नई दिल्ली। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi, वेलेंटाइन डे के दिन भारतीय कस्टमर्स को Redmi Note 5 का तोहफा देने वाली है। शाओमी ने इसके लिए नई दिल्ली में इवेंट की तैयारी भी शुरू कर दी है। पहले ऐसी खबरें आ रही थी शाओमी, 14 फरवरी को रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 plus दोनों स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि शाओमी सिर्फ रेडमी नोट 5 को ही अभी लॉन्च करेगी।

जानिए खास फीचर्स
शाओमी रेडमी नोट 5 के फीचर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच की एचडी स्क्रीन है जिसका रिसोल्यूशन 1440x720 पिक्सल है। फोन में बेजेललेस स्क्रीन और एडरीनो 506 GPU के साथ 1.8GHz स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। इसकी बैटरी 3300mAh है। फोन MIUI 9 पर चलता है जो एंड्रॉयड नोगट पर आधारित है।

3 वैरिएंट में होगा लॉन्च
रेडमी नोट 5 का रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल है और इसके नीचे ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। बता दें भारत से पहले इस स्मार्टफोन के चीन में तीन वेरिएंट लॉन्च हो चुके हैं। इसमें 2GB रैम और 16GB की स्टोरेज, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज और 4GB रैम और 32GB स्टोरेज उपलब्ध हैं। स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है।

रेडमी नोट 5 प्लस के फीचर्स
वहीं अगर रेडमी नोट 5 प्लस की बात करें तो इसकी स्क्रीन रेडमी 5 के मुकाबले बड़ी है। इसकी स्क्रीन 5.99 इंच और बैटरी 4000mAh की है। शाओमी रेडमी 5 प्लस चीन में दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। 3GB रैम और 32GB स्टोरेज एवं 4GB रैम और 64GB स्टोरेज। भारत में यूजर्स को फोन खरीदने के लिए 14 फरवरी तक का इंतजार करना होगा।











Click it and Unblock the Notifications