WWDC 2023: आज से शुरू हो रही है एप्पल की डेवलपर कॉन्फ्रेंस, यहां देखिए लाइव

WWDC 2023: एप्पल की डेवलपर्स की कॉन्फ्रेंस आज यानि 5 जून से शुरू हो रही है। यह कॉन्फ्रेंस 9 जून तक चलेगी। कंपनी के सीईओ टिम कुक इसकी शुरुआत करेंगे।

apple

WWDC 2023: एप्पल की वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस आज 5 जून से कंपनी के हेडक्वार्टर में शुरू होने जा रही है। यह कॉन्फ्रेंस 5 जून से 9 जून के बीच चलेगी। इस कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी कई उत्पादों की लॉन्चिंग कर सकती है।

एप्पल इस कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग यूट्यूब चैनल पर करेगा, लिहाजा जो भी टेक के चाहने वाले हैं और इसमे रुचि रखते हैं वह एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस लिंक पर क्लिक करके इस कार्यक्रम को देख सकते हैं।

इसे सफारी, क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट एज, विंडोज मशीन और क्रोम दोनों ही ब्राउजर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इस कार्यक्रम को आईफोन, आईपैड, मैक, एप्पल टीवी के ऐप के वॉच नाउ सेक्शन में भी देख सकते हैँ। इस कार्यक्रम को भारत के समय के अनुसार रात 10.30 बजे देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत कंपनी के सीईओ टिम कुक के भाषण से होगी।

कार्यक्रम स्थल की बात करें तो इसका आयोजन एप्पल पार्क में होगा। कंपनी का कॉर्पोरेट हेडक्वार्टर कैलिफोर्निया के कपरटिनो में स्थित है, जहां पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रिंग आकार का एक स्ट्र्क्चर अप्रैल 2017 में तैयार किया गया था। इस फाइनल प्रोडक्ट को कंपनी के दिवंगत सीईओ और को फाउंडर स्टीव जॉब्स ने पिच किया था।

रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ऐसे लोगों को कुछ उत्पाद इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी दे सकता है जिन्हें स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याएं हैं। इन लोगों को मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी दी जासकती है।

Recommended Video

    Delhi में खुला Apple का रिटेल स्टोर, CEO Tim Cook ने किया लोगों का स्वागत | वनइंडिया हिंदी #Shorts

    जो लोग पोस्ट कॉनकशन सिंड्रोम, एडीएचडी, जिनके हृदय में पेसमेकर लगा है, गर्भवती महिलाएएं, वर्टिगो, इनर इयर इंफ्केशन आदि बीमारी से जूझ रहे हैं उनके लिए चेतावनी जारी की जा सकती है।

    दरअसल एप्पल ने एप्पल पार्क कैंपस में एक बहुत बड़ा ढांचा तैयार किया है, जहां पर लोगों को डिवाइस का असल अनुभव मिलता है। यहां पर कई लोग आज के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। पार्क में फिटनेस सेंटर के पास बॉस्केटबॉल कोर्ट में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+