Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मंगलवार को धड़ाम से गिरे दुनिया भर के शेयर बाजार, Facebook को हुआ 230 अरब का घाटा

नई दिल्ली। अमेरिकी शेयर बाजार, वाल स्ट्रीट में आई गिरावट ने मंगलावर को दुनिया भर के शेयर बाजारों को अपने गिरफ्त में ले लिया। अभी तक हजारों अरब रुपये इस शेयर बाजार में स्वाहा हो गए हैं जिसमें से 230 अरब रुपये अकेले फेसबुक के मालिक मार्क जकरबर्ग के हैं। शेयर बाजार की इस गिरावट से भारत भी अछूता नहीं रहा है और यहां बीएसई और एनएसई में निवशकों के 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। आइए जानते हैं दुनिया के किस अमीर शख्स की कितनी संपत्ति स्वाहा हुई।

मार्क जकरबर्ग

मार्क जकरबर्ग

फेसबुक के संस्थापक और सीईओ, मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में सिर्फ एक दिन 4.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक मार्क जकरबर्ग को अब तक 3.6 अरब डॉलर (लगभग 230 अरब रुपये) का नुकसान हुआ है। अगर मार्क जकरबर्ग की कुल संपत्ति की बात की जाए तो अब जकरबर्ग के 73.1 अरब डॉलर की संपत्ति बची है।

दुनिया के सबसे अमीर आदमी के डूबे 205 अरब

दुनिया के सबसे अमीर आदमी के डूबे 205 अरब

दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेजन के सीईओ, जेफ बेजॉस को भी इस गिरावट में भारी नुकसान उठाना पड़ा हैं। जेफ बेजॉस को एक दिन में 3.2 अरब डॉलर (लगभग 205 अरब रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा है। बता दें कि जेफ बेजॉस अभी भी 115.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं।

वॉरेन बफेट को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

वॉरेन बफेट को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

शेयर बाजार में आई इस गिरावट का सबसे ज्यादा नुकसान, अमेरिकी उद्योगपति वॉरेन बफेट को हुआ। वॉरेन बफेट को एक दिन में 5.3 अरब डॉलर, यानी की लगभग 340 अरब रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वॉरेन बफेट के पास इस समय 84.6 अरब डॉलर की संपत्ति है और वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+