World Rich List 2021: दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को 8वां स्थान, एलन मस्क सबसे अमीर
World Rich List 2021: दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को 8वां स्थान, एलन मस्क सबसे अमीर
नई दिल्ली। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। कोरोना संकट और लॉकडाउ के बावजूद दुनियाभर के अमीरों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। प्रतिष्ठित हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में दुनिया के धनकुबेरों की पूरी सूची जारी की गई है, जिसमें सबसे ऊपर अमेरिका के इनोवेटिव बिजनेसमैन एलन मस्क हैं। उन्हें दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहला स्थान मिला है। वहीं इस लिस्ट में भारत के उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी को 8वां स्थान मिला है।

मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 8वें स्थान पर
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में उद्योगपति मुकेश अंबानी को 8वां स्थान मिला है। 63 साल के मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस लिस्ट के मुताबिक अंबानी के पास कुल 83 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

टॉप 10 की लिस्ट
इस लिस्ट में सबसे ऊपर टेस्ला के एलन मस्क का नाम है। उनकी कुल संपत्ति 197 बिलियन डॉलर आंकी गई है। 49 साल के एलन मस्क की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 328 फीसद की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। वहीं अमेजॉन के मालिक जैफ बेजोस दूसरे पायदान पर है। उनकी कुल संपत्ति 189 बिलियन डॉलर आंकी गई है। वहीं तीसरे नंबर पर फ्रांस के फ्रेंचमैन बनार्ड अमाल्ट है, जिनकी संपत्ति 114 अरब डॉलर है। वहीं चौथे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं, जिनक संपत्ति में चार फीसदी का इजाफा हुआ। बिल गेट्स की संपत्ति 110 अरब डॉलर आंकी गई है। वहीं पांचवें स्थान पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं छठे स्थान पर वारेन बफे, सातवें स्थान पर जोंग शानशान हैं।

लिस्ट में कौन-कौन से भारतीय शामिल
अमीरों की इस लिस्ट में भारत के 40 अरबपतियों से जगह बनाई है। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में मुकेश अंबानी के अलावा गौतम अडाणी, शिव नादर, लक्ष्मी एन मित्तल, साइरस पूनावाला जैस भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। इस लिस्ट में कुल 3288 अरबपतियों को शामिल किया गया है। इस साल इस लिस्ट में 421 नए अरबपति शामिल हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications