मशहूर निवेशक वॉरेन बफे ने गेट्स फाउंडेशन से दिया इस्तीफा, दान किए 30000 करोड़
नई दिल्ली, जून 23। दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ने अपने वादे के मुताबिक अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान कर दिया है। दुनिया के बड़े निवेशकों के तौर पर मशहूर खरबपति वॉरेन बफे ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ट्रस्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देने के साथ-साथ गेट्स ट्रस्ट को 30000 करोड़ रुपए दान दिए। उन्होंने ये डोनेशन बर्कशायर हैथवे के शेयर के तौर पर किए हैं।

आपको बता दें कि साल 2006 में ही वॉरेन बफे ने ऐलान किया था कि वो अपनी संपत्ति का 99 फीसदी हिस्सा दान कर देंगे। 30000 करोड़ रुपए दान करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने अना आधा लक्ष्य हासिल कर लिया है। अभी और बाकी है। आपको बता दें कि गेट्स फाउंडेशन के अलावा उन्होंने 5 और ट्रस्ट को अपनी संपत्ति का कुछ कुछ हिस्सा डोनेट कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications