Wipro Share Rise: विप्रो ने 12000 करोड़ के शेयर वापस खरीदने का किया ऐलान, शेयर में 3 फीसदी का उछाल

Wipro Share Rise: विप्रो ने 12000 करोड़ रुपए के शेयर को वापस खरीदने का ऐलान किया है। कंपनी के इस ऐलान के बाद शेयर के दाम में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

wipro

Wipro Share Rise: विप्रो के शेयर में आज बड़ा उछाल देखने को मिला है। कंपनी की ओर से गुरुवार को तिमाही के नतीजे जारी किए गए थे, साथ ही 12000 करोड़ रुपए के शेयर को वापस से खरीदने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद विप्रो के शेयर में 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

सुबह 10.30 तक की बात करें तो कंपनी के शेयर बीएससी पर 384.95 अंक पर ट्रेड कर रहे थे। गौर करने वाली बात है कि आज शेयर बाजार में भी उछाल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 60672 अंक को पार कर गया है। वहीं निफ्टी 17900 अंक को पार कर गया है।

बता दें कि गुरुवार को विप्रो की ओर से ऐलान किया गया था कि उसने अपनी राजस्व को और भी मजबूत किया है। कंपनी के ऑपरेशंस में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है और राजस्व बढ़कर 23190 करोड रुपए हो गया है। क्वार्टर 4 के नतीजों में मुनाफा 0.4 फीसदी बढ़ा है।

आईटी सेवा में विप्रो के रेवेन्यू में मार्च तिमाही में 4 फीसदी की बढ़त हुई है। कंपनी ने कहा है कि विप्रो के बोर्ड ने 269662921 शेयर को वापस खरीदने को मंजूरी दे दी है। जिसकी कुल कीमत 12000 करोड़ रुपए होगी, कंपनी शेयर को 445 रुपए की कीमत पर वापस खरीदेगी।

विप्रो के सीईओ और एमडी थियरी डेलापोर्टे ने कहा कि हमने वित्त वर्ष 2023 में मजबूत बढ़त हासिल की है। हमने लगातार दो तिमाही में 4.1 बिलियन डॉलर से अधिक का मुनाफा बुक किया है। हमारी बड़ी डील 155 फीसदी बढ़ी हैं।

हमे इस बात की भी जानकारी देने में खुशी महसूस कर रहे हैं कि हम शेयर को वापस से खरीद रहे हैं। शेयर धारकों को मजबूत रिटर्न देने के अपने सिद्धांत पर हम आगे बढ़ रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि आईटी सेक्टर के शेयर में पिछले कुछ समय से गिरावट देखे को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+