थोक महंगाई दर में आई भारी गिरावट, जानिए कितनी
कुछ दिन पहले आए आंकड़ों के हिसाब से खुदरा महंगाई दर में बढ़ोत्तरी हुई थी। हालांकि औद्योगिक विकास दर में काफी गिरावट देखने को मिली थी।
नई दिल्ली। मार्च महीने में थोक महंगाई दर में गिरावट आई है। जो थोक महंगाई फरवरी में 6.55 फीसदी थी, वह मार्च में घटकर सिर्फ 5.70 फीसदी रह गई है। कुछ दिन पहले आए आंकड़ों के हिसाब से खुदरा महंगाई दर में बढ़ोत्तरी हुई थी। हालांकि औद्योगिक विकास दर में काफी गिरावट देखने को मिली थी। आपको बता दें कि औद्योगिक विकास दर पिछले चार महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।

मार्च में खुदरा महंगाई दर 0.16 फीसदी बढ़कर 3.81 फीसदी पर पहुंच चुकी है, जो इससे पहले फरवरी महीने में 3.65 फीसदी थी। वहीं दूसरी ओर औद्योगिक विकास दर -1.2 फीसदी रहा। आपको बता दें कि औद्योगिक विकास दर का ये आंकड़ा पिछले चार साल में सबसे कम है। माना जा रहा है कि आरबीआई जल्द ही खुदरा महंगाई दर कम करने को लेकर आने वाले वक्त में काम करेगा। इसके साथ-साथ आईआईपी की ग्रोथ को लेकर भी प्रयास किया जाएगा। जिससे आंकड़ों में सुधार देखने को मिले।












Click it and Unblock the Notifications