GST कटौती ने पलटा गेम! सितंबर में इन 3 Car ब्रांड्स ने बनाए रिकॉर्ड, किस कंपनी की गाड़ी बिकीं सबसे ज्यादा?

सितंबर 2025 का महीना भारतीय कार बाजार में एक बड़ा 'उलटफेर' लेकर आया, जिसकी उम्मीद शायद किसी को नहीं थी। केंद्र सरकार द्वारा GST 2.0 लागू करने के बाद छोटी कारों पर टैक्स 28% से घटकर 18% हो गया। इसके साथ ही, नवरात्रि जैसे बड़े त्योहार की शुरुआत ने भी माहौल को गर्मा दिया।

ग्राहकों को लगा कि अब कार खरीदने का यह 'गोल्डन चांस' है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इन दो बड़े फ़ैक्टरों के बावजूद, पूरे ऑटो सेक्टर को एक समान फायदा नहीं मिला, बल्कि कुछ देसी खिलाड़ियों ने बाज़ार का नक्शा ही बदल दिया।

Maruti Suzuki Plant

आमतौर पर भारतीय बाजार पर राज करने वाली दो सबसे बड़ी कंपनियां- मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और हुंडई (Hyundai)- की बिक्री में मामूली या नकारात्मक असर देखने को मिला। मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 6% की तेज गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण उसके यूटिलिटी व्हीकल (UV) सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा थी।

हुंडई की घरेलू बिक्री में वृद्धि

वहीं, हुंडई की घरेलू बिक्री में 1% से भी कम की मामूली वृद्धि हुई, जबकि उनकी एक्सपोर्ट बिक्री में ज़ोरदार उछाल रहा। यानी, GST कटौती का बड़ा फायदा इन दिग्गज कंपनियों के घरेलू बिक्री के आंकड़े को उतना नहीं चमका पाया, जितना कि उनके निर्यात (Exports) को चमकाया।

इस मिली-जुली तस्वीर के पीछे सबसे बड़ी वजह यह रही कि डीलर पुरानी टैक्स दरों पर खरीदे गए स्टॉक (Inventory) को नई कम कीमतों पर बेचने में मुश्किल महसूस कर रहे थे और उन्हें ₹2,500 करोड़ के नुकसान की आशंका थी, जिससे GST कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक तुरंत नहीं पहुंच पाया।

स्वदेशी महारथियों ने जमकर उठाया फायदा

इस टैक्स-त्योहार बूस्टर का असली फायदा दो स्वदेशी महारथियों-टाटा मोटर्स और महिंद्रा Mahindra)- ने उठाया। टाटा मोटर्स ने GST कटौती और तगड़ी डिमांड की बदौलत घरेलू बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 45.3% की विशाल छलांग लगाई।

कंपनी ने पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेगमेंट में 9,191 यूनिट्स बेचकर 96% की रिकॉर्डतोड़ ग्रोथ दर्ज की। महिंद्रा ने भी 10% की ग्रोथ दर्ज करते हुए अपनी SUV की बिक्री का दबदबा कायम रखा। इस तूफानी ग्रोथ के साथ ही, टाटा मोटर्स ने हुंडई को पीछे छोड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी का खिताब छीन लिया।

सितंबर 2025 में किस कंपनी की गाड़ी बिकीं सबसे ज्यादा?

  • भारतीय बाजार में घरेलू बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी ही सबसे आगे रही, जिसने 1,47,461 यूनिट्स बेचीं, लेकिन घरेलू मोर्चे पर उसे 6% की गिरावट का सामना करना पड़ा।
  • दूसरी सबसे ज़्यादा कारें टाटा मोटर्स की बिकीं, जिसने 59,667 यूनिट्स बेचकर 45.3% की ऐतिहासिक ग्रोथ दर्ज की और नंबर 2 का स्थान हासिल किया।
  • महिंद्रा ने 56,233 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
  • हुंडई ने 51,547 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+