Whatsapp ला रहा है नया फीचर, ग्रुप एडमिन को मिलेगी अब पहले से ज्यादा ताकत

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप इन दिनों एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है जिसकी मदद से अब कोई ग्रुप एडमिन बिना चैट ग्रुप से निकाले दूसरे ग्रुप एडमिन को एडमिन पद से हटा सकता है। बता दें कि अभी तक अगर कोई ग्रुप एडमिन दूसरे ग्रुप एडमिन को हटाना चाहता था तो उसे उसको ग्रुपचैट से हटाना पड़ता था और फिर उसे दोबारा एक आम यूजर्स की तरह दोबारा जोड़ना होता था।

एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर हो रहा है टेस्ट

एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर हो रहा है टेस्ट

WABetaInfo के मुताबिक, व्हाट्सऐप इस फीचर का एंड्रॉयड के बीटा वर्जन और आईओएस पर टेस्ट कर रही है। जल्द ही एंड्रॉयड के अन्य वर्जन पर लाया जाएगा। अब इस नए फीचर के मुताबिक अब आपको ग्रुप इन्फो ऑप्शन में जाने पर एडमिन को ग्रुप से 'डिसमिस' करने और 'रिमूव' करने के दो अलग -अलग ऑप्शन दिखाएगा।

एडमिन को मिलेगी और ज्यादा ताकत

एडमिन को मिलेगी और ज्यादा ताकत

बता दें कि व्हाट्सऐप अब ग्रुप एडमिन को पहले से ज्यादा ताकत देने के फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के अलावा व्हाट्सऐप जल्द ही कुछ और ऐसे फीचर लाने वाला है जिसके जरिए एक ग्रुप एडमिन बाकी सदस्यों को अनचाहे टेक्स्ट मैसेज, तस्वीरें, वीडियो, डॉक्यूमेंट या वॉयस मैसेज भेजने से रोक सकता है।

व्हाट्सऐप की प्राइवेसी में खतरा

व्हाट्सऐप की प्राइवेसी में खतरा

इस बीच व्हाट्सएप की सुरक्षा को लेकर भी खबरें सामने आ रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप के सर्वर को कंट्रोल करने वाला कोई भी शख्स एडमिन की परमिशन के बिना ही ग्रुप में दखल दे सकता है। वो न केवल आपके संदेश को पढ़ सकता है बल्कि किसी भी मैसेज को ब्लॉक कर सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक व्हाट्सएप में मौजूद बग की वजह से ये सब हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+