अब वॉट्सऐप पर अनजान कॉल्स से छुट्टी, 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' फीचर तैयार, जानें कैसे करेगा काम
WhatsApp Silence Unknown Callers Feature: वॉट्सऐप के इस नए फीचर से अनुमान है कि भारत में फैली वॉट्सऐप स्कैम और स्पैम की समस्या से पनपी ठगी की घटनाओं में काफी हद तक कमी आएगी।
WhatsApp Silence Unknown Callers Feature: अगर आप वॉट्सऐप पर अनजान कॉल्स से परेशान हैं, तो जुकरबर्ग आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। मेटा के संस्थापक और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सऐप पर अनजान कॉल्स को म्यूट करने वाले नए फीचर का ऐलान किया है।
यह एक ऐसा फीचर है, जो दावा करता है कि अनजान स्पैम, स्कैम कॉल्स व अननोन नंबर की कॉल्स को म्यूट कर देगा। इसकी मदद से बेवजह अनचाही फोन कॉल्स से कोई परेशानी नहीं होगी।

जुकरबर्ग ने अपने ऐलान में कहा कि इस नए वाट्सऐप फीचर के साथ इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पहले से कहीं ज्यादा प्राइवेट और यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल भी मिलेगा। इस नए फीचर पर कुछ समय से टेस्ट चल रहा था। नया फीचर ऐसे समय में आया है, जब भारत में यूजर्स कई वॉट्सऐप स्कैम और स्पैम से त्रस्त थे। एक बार नई सुविधा सभी उपयोगकर्ताओं के लिए शुरू हो जाए, तो ठगों के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा। आइए जानते हैं किस तरह करेगा काम?
यह काम किस प्रकार करता है
प्राइवेसी सेटिंग मेन्यू के जरिए ऐप अनजान नंबर से आने वाली कॉल को अपने आप साइलेंट कर देगा। यूजर के फोन पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल की घंटी नहीं बजेगी। हालांकि, वे अभी भी कॉल सूची में दिखाई देंगे, जिससे उपयोगकर्ता बाद में चेक कर पाएंगे कि कॉल किस नंबर से आई थी।
कौन-से यूजर्स उठा सकेंगे नए फीचर का लाभ?
अब कंपनी ने एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। एंड्रॉयड यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और आईओएस यूजर्स ऐप से वॉट्सऐप को अपडेट करके इस नए फीचर का लाभ उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications