WhatsApp 'बग' बना खतरा, बिना एडमिन के परमिशन के ही कोई भी कर सकता है चैट

नई दिल्ली। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप को लेकर बड़ी खबर आई है। व्हाट्सएप पर आपकी प्राइवेसी में सेंध लगी है। इस मैसेजिंग ऐप के फीचर पर सवाल उठने लगे हैं, जिसके मुताबिक कोई भी शख्स बिना एडमिन के परमिशन के उस ग्रुप में न केवल प्रवेश कर सकता है बल्कि ग्रुप में चैट भी कर सकता है।

व्हाट्सएप की सुरक्षा में सेंध

व्हाट्सएप की सुरक्षा में सेंध

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में रियल वर्ल्ड क्रिप्टो सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में इस व्हाटसएप एप को लेकर खुलासा किया, जिसके मुताबिक व्हाट्सएप के सर्वर को कंट्रोल करने वाला कोई भी शख्स एडमिन की परमिशन के बिना ही ग्रुप में दखल दे सकता है। वो न केवल आपके संदेश को पढ़ सकता है बल्कि किसी भी मैसेज को ब्लॉक कर सकता है।

व्हाट्सएप की प्राइवेसी में खतरा

व्हाट्सएप की प्राइवेसी में खतरा

जर्मनी के रूहर यूनिवर्सिटी बोचूम के शोधकर्ताओं के मुताबिक इस मैसेंजिग एक को कोई भी कंट्रोल कर सकता है। कोई भी शख्स व्हाट्सएप के सर्वरों को कंट्रोल कर सकता है और वो किसी भी दूसरे शख्स को बिना एडमिन की आज्ञा के ग्रुप में जोड़ सकता है। वो आपकी निजी बातचीत की जासूसी कर सकता हैं।

 बग से उठा खतरा

बग से उठा खतरा

शोधकर्ताओं के मुताबिक व्हाट्सएप में मौजूद के बग की वजह से सब हो सकता है। आपको बता दें कि ग्रुप एडमिन किसी भी नए सदस्य को समूह में जोड़ सकता है, लेकिन इसके लिए उसे किसी ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल नहीं कपना पड़ता है। यहीं सबसे बड़ा खतरा है। ऐसे में सर्वर कंट्रोल करके कोई भी किसी को ग्रुप में जोड़ सकता है। एक बार ग्रुप में इन करने के बाद अटैकर किसी भी मैसेज को ब्लॉक कर सकता है। वो किसी को संदेश भेज सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+