Mahindra Group: वीएस पार्थसारथी ने महिंद्रा ग्रुप के प्रेसिडेंट पद से दिया इस्तीफा
Mahindra Group: वीएस पार्थसारथी ने महिंद्रा ग्रुप के प्रेसिडेंट पद से दिया इस्तीफा, अनिश शाह संभालेंगे जिममेदारी
नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के साथ दो दशक तक अपनी सेवा देने के बाद वीएस पार्थसारथी ने अपने पद स इस्तीफा दे दिया है। वीएस पार्थसारथी ने महिंद्रा गुप के मोबाइल सर्विस सेक्टर के प्रेसिडेंट और मेंबर ऑफ ग्रुप एग्जीक्यूटिव बोर्ड के पद से इस्तीफा दे दिया है। 1 अप्रैल 2021 से वो पदमुक्त हो जाएंगे। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि पार्थ सारथी पिछले दो दशकों से महिंद्रा ग्रुप के साथ रहे हैं। उनकी जगह पर अब डॉ अनीश शाह इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने वीएस पार्थसारथी के इस्तीफे पर कहा कि वो एक मल्टी टैलेंटेड व्यक्तित्व हैं। महिंद्र ग्रुप में उन्होंने लंबे वक्त तक अपने अनुभव के साथ कंपनी को आग बढ़ाने में मदद की। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अनीश शाह भी मोबाइल सर्विस सेक्टर और एमएलएल सेक्शन को नए मुकाम पर ले जाने में मदद करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications