500 रुपये के भीतर Vodafone के ये हैं बेस्ट प्लान, चौथा सबसे धांसू
नई दिल्ली। वोडाफोन ने हाल ही में अफने 458 रुपये और 509 रुपये के प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। वोडाफोन अब इन दोनों प्लान में पहले में यूजर्स को पहले से ज्यादा डॉटा ऑफर कर रहा है। इसके साथ वोडाफोन के पास अब प्रतिदिन 1GB डाटा वाले 5 प्लान हो गए हैं। आइए जानते हैं वोडाफेन के इन पांचों प्लान में यूजर्स के लिए क्या खास है और कौन सा प्लान सबसे बेहतर है।

वोडाफोन 198 रुपये का प्लान
वोडाफोन के 198 रुपये के प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। हालांकि वोडाफोन के कॉलिंग में कुछ शर्तें हैं। वोडाफोन अपने यूजर्स को प्रतिदिन सिर्फ 250 मिनट ही फ्री कॉलिंग देता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
वोडाफोन 198 रुपये का प्लान
वोडाफोन का ये प्लान भी 198 रुपये के प्लान से ही मिलता जुलता है। इस प्लान में भी यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा मिलेगा। इसके साथ ही लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग भी फ्री में मिलेगी।

वोडाफोन 399 रुपये का प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। वोडाफोन अपने इस प्लान में यूजर्स को 70 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग की सुविधा दे रहा है। इसके अलावा यूजर्स को हर रोज 100 एसएमएस भी फ्री में मिलेंगे।

वोडाफोन 458 रुपये का प्लान
ये वोडाफोन का सबसे लोकप्रिय प्लान है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में वोडाफोन अपने यूजर्स को 84 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा के साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और हर रोज 100 फ्री एसएमएस की सुविधा दे रहा है।

वोडाफोन 509 रुपये का प्लान
509 रुपये के वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है। इस प्लान में वोडाफोन यूजर्स को 91 दिनों तक प्रतिदिन 1GB डाटा मिलेगा। इसके साथ ही 91 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग, रोमिंग और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications