जियो को टक्कर, वोडाफोन लाया 25 रुपए में 1 जीबी 4जी डेटा वाला प्लान
नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने अपने 4जी ग्राहकों को एक नई सौगात दी है। वोडाफोन ने घोषणा की है कि अब वह महज 1 जीबी की कीमत पर 10 जीबी डेटा मुहैया कराएगा।
वोडाफोन के तहत यह रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए इससे पहले भी वोडाफोन फ्लेक्स नाम का एक प्लान लाया जा चुका है। हालांकि, इस प्लान की कुछ शर्तें भी हैं। आइए जानते हैं इन शर्तों के बारे में। मुफ्त कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं, ये कमाल भी कर सकता है jio

खरीदना पड़ेगा नया फोन
इस ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक नया स्मार्टफोन खरीदता है तो उसे 1 जीबी के इंटरनेट प्लान से अपना नंबर रिचार्ज करने पर 9 जीबी का अतिरिक्त 4जी डेटा दिया जाएगा।
इसके अलावा, यह ऑफर 4जी के उन सभी स्मार्टफोन के साथ भी लागू होगा, जिसे वोडाफोन नेटवर्क के साथ पिछले 6 महीने में इस्तेमाल नहीं किया गया होगा।

सिर्फ 3जी और 4जी सर्कल में मिलेगी सेवा
यह ऑफर सिर्फ उन सर्कल के लिए है, जहां पर पहले से ही वोडाफोन 3जी या 4जी सेवा मुहैया करा रहा है। यह ऑफर वोडाफोन के प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही ग्राहकों के लिए 31 दिसंबर 2016 तक उपलब्ध है।
आपको बता दें कि रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 31 दिसंबर 2016 तक सभी वॉयस कॉल और 4जी इंटरनेट डेटा पूरी तरह से मुफ्त में मुहैया करा रहा है।

अलग-अलग सर्कल में मिलेगा अलग-अलग बेनेफिट
इस ऑफर के तहत वोडाफोन ग्राहकों को वोडाफोन प्ले पर टीवी, मूवी और म्यूजिक का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में इस ऑफर के तहत 4जी डेटा का 1 जीबी रिचार्ज कराने पर 9 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा, जिसे वह पूरे समय में किसी भी समय इस्तेमाल कर सकता है।
वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, असम, राजस्थान जैसे सर्कल में 1 जीबी के रिचार्ज पर ग्राहकों को 9 जीबी का अतिरिक्त 3जी डेटा मिलेगा, लेकिन मोबाइल 4जी होना आवश्यक है। साथ ही, यह डेटा रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के समय में ही इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्या बोले वोडाफोन इंडिया के डायरेक्टर
वोडाफोन इंडिया के डायरेक्टर (कमर्शियल) संदीप कटारिया ने एक बयान में कहा- हम ग्राहकों को उनका मोबाइल 4जी से अपग्रेड करने का मौका दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस ऑफर के साथ वह 4जी मोबाइल इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को वोडाफोन सुपरनेट का अच्छे से अनुभव करने का मौका दे रहे हैं। अब लोगों को ये ऑफर पंसद आता है कि नहीं, यो तो वक्त ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications