फालतू के SMS से हैं परेशान तो 1 अप्रैल से मिलेगा छुटकारा, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को दी ये नसीहत
नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने शुक्रवार को नसीहत देते हुए कहा है कि वह अपने एसएमस चेकिंग फिल्टर को री-एक्टिवेट करें ताकि मोबाईल यूजर्स को फर्जी एसएमएस जैसी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को गैर जरूरी एसएमएम से जुड़े नए नियमों को अमल में लाने के लिए अगले छह दिनों यानी 31 मार्च, 2021 तक की मोहलत दी है। वहीं टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि इस सख्ती से 1 अप्रैल से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और ई-कॉमर्स में काफी दिक्कत आ सकती है।

फालतू के एसएमएस से यूजर्स परेशान
गौरतलब हैं कि मोबाइल यूजर्स को दिन में कई बार अनचाहे एसएमएस को रिसीव करना पड़ता है, जिस वजह से उन्हें अपने जरूर संदेश समय पर नहीं मिल पाते। हालांकि अब इसे लेकर टेलीकॉम ऑपरेटर के ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सिलसिला अब सिर्फ अगले छह दिनों तक जारी रहेगा। ट्राई ने अनचाहे एसएमएस पर सख्ती दिखाते हुए टेलीकॉम कंपनियों को नए नियमों का पालन करने की नसीहत दी है। ट्राई ने इसके लिए डिफॉल्टर्स की लिस्ट भी जारी की है। आपको बता दें कि ट्राई ने गैर जरूरी एसएमएस से परेशान यूजर्स के लिए एक अप्रैल से नए नियम बनाए हैं।

टेलीकॉम कंपनियों गिनाई दिक्कत
कस्टमर्स को फालतू के एसएमएस से छुटकारा दिलाने के लिए ट्राई ने सख्त कदम उठाया है जिसको लेकर टेलीकॉम कंपनियों ने भी आपत्ति जताई है। ऑपरेटरों का कहना है कि ट्राई की सख्ती से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और ई-कॉमर्स में काफी दिक्कतें आ सकती हैं। आपको बता दें कि पिछली बार मोबाइल यूजर्स को ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, कुछ यूजर्स ने कंप्लेन की थी कि उन्हें ओटीपी मिलने में दिक्कत आ रही है। अब फिर से ऐसी स्थिति आने की संभावना जताई जा रही है।

1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई अहम नियम
गौरलतब है कि नया वित्तवर्ष 2021-21 अगले महीने यानी 1 अप्रैल, 2021 से शुरू हो रहा है। ऐसे में कई नियमों में बदलाव होना संभव है जो आपके जीवन पर असर डाल सकता है। 1 अप्रैल से रसोई गैस, भविष्य निधि इनकम टैक्स, इंश्योरेंस, पेंशन आदि से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। 1 अप्रैल से देना बैंक, विजया बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स,यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक,आंध्रा बैंक,कॉरपोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक के पुराने चेकबुक नहीं चलेंगे।
यह भी पढ़ें: Jio Phone 2021: जियो का धमाकेदार ऑफर, जियो फोन के साथ पाएं 2 साल तक फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा, डिटेल












Click it and Unblock the Notifications