ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने की तैयारी में मोदी सरकार
नई दिल्ली। डिजिटल हरियाणा सम्मेलन 2017 में केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आधार को लेकर अहम बात कही है। रविशंकर प्रसाद ने इशारा किया है कि जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि डिजिटल गवर्नेंस सबसे अच्छा गवर्नेंस है। साथ ही वह बोले कि डिजिटल डिलीवरी सबसे तेज डिलीवरी है।

आधार के बारे में बोलते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा- आधार एक डिजिटल आइडेंटिटी है ना कि फिजिकल आइडेंटिटी। यह डिजिटल आइडेंटिटी ही किसी की फिजिकल आइडेंटिटी की पुष्टि करती है। डिजिटल हरियाणा सम्मेलन 2017 में बोलते हुए उन्होंने कहा- हमने पैन को आधार से लिंक किया ताकि कालेधन को सफेद में बदलने के काम पर रोक लगाई जा सके।
रविशंकर प्रसाद ने एक बड़ा इशारा भी किया है। उन्होंने इसी सम्मेलन में कहा है कि सरकार अब जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी इस बारे में बात की है। ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही सरकार ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भी आधार को लिंक करने का आदेश दे दे।












Click it and Unblock the Notifications