Nirmala Sitharaman Net Worth: करोड़ों का बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण के पास नहीं है कार, क्या है वेतन?
Nirmala Sitharaman Net Worth: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी, 2026 को लगातार नौवीं बार भारत का आम बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है,निर्मला सीतारमण को भारतीय राजनीति में एक सशक्त, निर्णायक और प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता है। वो देश की उन चुनिंदा शख्सियतों में शामिल हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत, स्पष्ट सोच और मजबूत निर्णय क्षमता के बल पर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई है।
देश का बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण खुद बहुत सादगी पसंद हैं और डाउन टू अर्थ जीवन जीना पसंद करती हैं। आज उनकी टेक-होम सैलरी और नेट वर्थ को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं। आइए डालते हैं कि उनकी नेटवर्थ और वेतन पर एक नजर।

MyNeta.info के अनुसार, FM निर्मला सीतारमण के पास कुल 2,74,95,222 रुपये की संपत्ति और 1,11,69,292 रुपये की देनदारियां हैं और उनके पास 315 ग्राम सोना और दो किलोग्राम चांदी है। आपको जानकर हैरत होगी कि निर्मला सीतारमण के पास कोई कार नहीं है, लेकिन उनके नाम पर एक बजाज चेतक स्कूटर है।
FM Nirmala Sitharaman Net Worth: निर्मला सीतारमण की संपत्ति क्या है?
इसके अलावा उनके पास व हैदराबाद के निकट करीब 16 लाख रुपये की एक गैर कृषि भूमि है। उनकी अचल संपत्ति का मूल्य 1,87,60,200 रुपये है। इसके अलावा बैंक एफडी के तौर पर 45,04,479 रुपये की जानकारी दी थी।
कितनी है निर्मला सीतारमण की सैलरी?
सांसद के तौर पर अपनी सालाना सैलरी की बात करें तो निर्मला सीतारमण को हर महीने 1 लाख रुपये सैलरी मिलती है। इसके अलावा, उन्हें अपने ऑफिशियल कामों के लिए ट्रैवल और दूसरे अलाउंस भी मिलते हैं।
नेशनल कमीशन फॉर विमेन की सदस्य थीं FM Nirmala Sitharaman
- राजनीति में आने से पहले निर्मला सीतारमण ने लंदन की रीजेंट स्ट्रीट में एक होम डेकोर स्टोर, हैबिटेट में सेल्सपर्सन के तौर पर काम किया था।
- उन्होंने UK में एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन में इकोनॉमिस्ट के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया है।
- UK में रहने के दौरान, उन्होंने PwC में सीनियर मैनेजर (R&D) और कुछ समय के लिए BBC वर्ल्ड सर्विस में भी काम किया था।
- निर्मला सीतारमण ने 2003 से 2005 तक नेशनल कमीशन फॉर विमेन की सदस्य के तौर पर काम किया है।
2014 तक नेशनल स्पोक्सपर्सन रहीं थी FM Nirmala Sitharaman
- साल 2008 में वो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं और 2014 तक नेशनल स्पोक्सपर्सन रहीं। 2014 में, उन्हें नरेंद्र मोदी की पहली कैबिनेट में कॉमर्स और इंडस्ट्री के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया और उसी साल जून में उन्हें आंध्र प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुना गया।
- मई 2016 में, वह बीजेपी के उन 12 उम्मीदवारों में से एक थीं।
- 31 मई 2019 को निर्मला सीतारमण को वित्त और कॉर्पोरेट मामलों का मंत्री बनाया गया। वह भारत की पहली फुल-टाइम महिला वित्त मंत्री हैं।
- उन्होंने 5 जुलाई 2019 को भारतीय संसद में अपना पहला बजट पेश किया था।












Click it and Unblock the Notifications