Union Budget 2026 Live Streaming: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण कब कहां और कैसे देखें लाइव? जानें पूरी डिटेल
Union Budget 2026 Live Streaming:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 11 बजे देश का बजट संसद में पेश किया है, यह उनके लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि वह लगातार नौवीं बार बजट पेश करने वाली पहली महिला वित्त मंत्री हैं। निर्मला सीतारमण बजट बजट भाषण आप संसद टीवी पर लाइव देख सकते हैं।
इसके अलावा आप DD News और प्रमुख न्यूज़ चैनल्स पर भी आम बजट का सीधा प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा आपके पास निम्नलिखित विकल्प हैं जिन पर आप बजट भाषण को सीधे सुन सकते हैं।

Budget 2026 Live Streaming: ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म
- Sansad TV का YouTube चैनल
- PIB (Press Information Bureau) का YouTube चैनल
- सरकारी वेबसाइट indiabudget.gov.in
- प्रमुख न्यूज़ वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स
मोबाइल पर Union Budget 2026 Live कैसे देखें?
- आप अपने मोबाइल फोन पर भी बजट लाइव देख सकते हैं-
- YouTube ऐप पर Sansad TV Live
- न्यूज़ ऐप्स की लाइव स्ट्रीम
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे X (Twitter) और Facebook पर लाइव अपडेट्स
निर्मला सीतारमण के Budget 2026 भाषण से लोगों को क्या उम्मीदें?
- आम आदमी को टैक्स राहत मिलने की उम्मीद
- मिडिल क्लास, किसानों और युवाओं पर फोकस संभव
- इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंडिया को नई रफ्तार मिल सकती है।
आपको बता दें कि बजट प्रस्तुति से पहले, सरकार ने 30 जनवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया, जिसने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की प्राथमिकताओं की रूपरेखा तैयार की। आर्थिक सर्वेक्षण को देश के वार्षिक आर्थिक रिपोर्ट कार्ड के रूप में जाना जाता है। यह पिछले एक साल के आर्थिक प्रदर्शन की विस्तृत, डेटा-आधारित समीक्षा प्रदान करता है और भविष्य की नीति दिशा के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करता है।
चालू तिमाही की शुरुआत बहुत सकारात्मक-PM मोदी
बजट सत्र से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने भारत की मजबूत विकास गति पर जोर दिया और कहा कि चालू तिमाही की शुरुआत बहुत सकारात्मक रही है। प्रधानमंत्री ने भारत को आज दुनिया के लिए आशा की किरण बताया, जो आत्मविश्वास से भरा है। उन्होंने जोर दिया कि देश रिफॉर्म एक्सप्रेस में सवार हो चुका है, पुरानी चुनौतियों को पार कर रहा है और साथ ही दीर्घकालिक समाधानों की दिशा में काम कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications