Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, देश की विकास दर 9.27% ​​रहने का अनुमान

नई दिल्ली, 1 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (मंगलवार) लोकसभा में मोदी सरकार का 10वां और अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। बजट, 2022 में देश की विकास दर 9.27 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। बजट पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मौजूदा वर्ष में भारत की आर्थिक ग्रोथ का लगाया गया अनुमान विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है। बजट में किसानों का भी ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पीपीपी मोड में योजना शुरू की जाएगी।

Union Budget 2022 Finance Minister Nirmala said Indias growth is estimated to be at 9.27 Percentage

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा के समक्ष बताया कि आज का केंद्रीय बजट अमृत काल के अगले 25 वर्षों का ब्लू प्रिंट है। अगले 3 वर्षों के दौरान बेहतर दक्षता वाली 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। अगले 3 वर्षों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जाएंगे। कोरोना संकट पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के बीच हमारे टीकाकरण अभियान की गति ने बहुत मदद की है। मुझे विश्वास है कि 'सबका प्रयास' के साथ हम मजबूत विकास आगे भी जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं वो 5 शीर्ष अधिकारी जिन्होंने बजट तैयार करने में निभाई अहम भूमिका, हर किसी की नजर उनपर

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में डिजिटल बजट पेश किया। उन्होंने टैब के माध्यम से बजट पढ़कर देश के सामने पेश किया। देश की विकास गति को बढ़ाने के लिए 2022-23 के बीच नेशनल हाईवे की लंबाई 25000 किमी तक बढ़ाई जाएगी। जबकि लोगों की सहूलियत के लिए अगले तीन सालों में 400 नई वंदेभारत ट्रेनें तैयार की जाएंगी। रेलवे छोटे किसानों और छोटे व मध्यम उद्यमों के लिए नए प्रोडक्ट और कुशल लॉजिस्टिक सर्विस तैयार करेगा। बजट पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए पेश होने वाले इस बजट से आम आदमी को काफी उम्मीदें हैं।

Budget 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+