Union Budget 2021: आज़ादी के बाद पहली बार प्रिंट नहीं होगा बजट डॉक्यूमेंट्स, जानिए क्या है वजह

Union Budget 2021: आज़ादी के बाद पहली बार प्रिंट नहीं होगा बजट डॉक्यूमेंट्स, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली। Union Budget 2021 to be completely paperless. मोदी सरकार अपना अगला बजट पेश करने जा रही है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, लेकिन इस बार बजट अलग होगा। पहली बार बजट पेपरलेस होगा। आजादी के बाद ये पहला मौका होगा, जब बजट डॉक्यूमेंट की छपाई नहीं की जाएगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है।

Recommended Video

    Budget 2021 पर Corona का असर, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा बजट | वनइंडिया हिंदी
     Union Budget 2021: First Time since Independence Budget 2021 to be completely paperless , Here is the reason

    बिज़नेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस साल बजट डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट नहीं कराने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि आजादी के बाद यह पहली बार होगा, जब बजट डॉक्यूमेंट्स को प्रिंट नहीं किया जाएगा। लोकसभा और राज्य सभा सचिवालय ने इस बार कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए सांसदों से अनुरोध किया है कि वो बजट डॉक्यूमेंट्स की सॉफ्टकॉपी का ही इस्तेमाल करें।

    बजट डॉक्यूमेंट के प्रिंटिंग प्रोसेस के करोना संक्रमण के खतरे को कम करने के मकसद के चलते इस बार पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। सांसदों को सॉफ्टकॉपी का इस्तेमाल करना होगा। आपको बता दें कि बजट की प्रक्रिया हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हो जाती है। हर साल वित्त मंत्रालय की ओर से इस हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जिसके बाद बजट प्रिंटिंग का काम नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में शुरू हो जाता है। इस बार बजट प्रिटिंग न करने का फैसला लिया गया है और सॉफ्ट कॉपी की मदद से बजट पेश किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+