Budget 2020: साल 2020-21 में सरकार का 10 फीसदी जीडीपी हासिल करने का लक्ष्य

Budget 2020: साल 2020-21 में नॉमिनल जीडीपी 10 फीसदी रहने का अनुमान

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया है कि साल 2020-21 में सरकार ने दस फीसदी विकास दर (जीडीपी) हासिल करने का लक्ष्य रखा है। वित्तमंत्री ने कहा, हमने उपलब्ध रुझानों को देखते हुए 2020-21 के लिए GDP की नॉमिनल वृद्धि का अनुमान 10 प्रतिशत लगाया है। राजकोषीय घाटे को लेकर वित्तमंत्री ने बताया है कि 2020-21 में इसके 3.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। ये साल 2019-20 में 3.8 प्रतिशत है। साल 2020 -21 के लिए निवल बाजार (नेट मार्किट) उधार 5.36 लाख करोड़ रुपए होगा। वित्त वर्ष 19-20 में सरकारी खर्च 26.19 लाख करोड़ रुपए है।

 Union Budget 2020, Nirmala Sitharaman, gdp, विकास दर, राजकोषीय घाटा, fiscal deficit, Budget, Budget 2020, union budget, budget session, union budget 2020, union budget 2020-21, indian union budget, union budget highlights, union budget 2020 highlights, budget highlights 2020, budget news, निर्मला सीतारमण बजट, बजट 2020, बजट 2020, आम बजट, आम बजट 2020-21, भारतीय बजट, बजट 2020-21, बजट 2020-21 हिन्दी में, आम बजट की ताज़ा ख़बर, केंद्रीय बजट 2020-21, बजट क्या है जाने हिन्दी में

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में ऐलान किया कि आईडीबीआई बैंक में सरकार हिस्सेदारी बेचेगी साथ ही एलआईसी का बड़ा हिस्सा भी सरकार बेचने जा रही है। एलआईसी का आईपीओ लाया जाएगा।

वित्तमंत्री ने कहा, अर्थव्यवस्था को लगातार विकास करते रहने के लिए एमएसएमई सेक्टर की बहुत जरूरत है। वर्ष 2022 में भारत G20 अध्यक्षता की मेज़बानी करेगा। इसकी तैयारी के लिए 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

निर्मला सीतारमण ने कहा, बैंकों की सुरक्षा व्यावस्था पर जोर, बैंकों के लिए तंत्र बनेंगे, ताकि पैसा सुरक्षित रहे. बैंकों में जमा पैसों का बीमा बढ़ाया गया है. वित्तीय ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा. बैंक जमा पर गारंटी एक लाख से पांच लाख रुपए कर दी गई है. बैंकों को हमने 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए दिए हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का आम बजट आज (1 फरवरी)पेश कर रही हैं। बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार आम बजट पेश कर रही हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट वंचितों और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+