1 फरवरी 2020 को मोदी सरकार पेश कर सकती है अपना दूसरा आम बजट, इनकम टैक्स में मिल सकती है बड़ी राहत
1 फरवरी को पेश होगा बजट!टैक्सपेयर्स को मिल सकती है बड़ी राहत
Recommended Video
Union Budget 2020 इस Date को हो सकता है पेश, Modi Govt दे सकती है ये बड़ी राहत। वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा आम बजट जल्द पेश कर ने जा रही है। आर्थिक मोर्चे पर लगातार चुनौतियों का सामना कर रही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2020 को बजट पेश कर सकती हैं। महंगाई की मार भेज रहे देशवासियों को इस बजट से बहुत उम्मीद हैं। टैक्सपेयर्स को उम्मीद हैं कि सरकार इस बजट में इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव कर कुछ राहत देंगी।

आपको बता दें कि अपने पहले कार्यकाल में ही मोदी सरकार के आम बजट को लेकर 92 साल पुरानी परंपरा को बदलते हुए रेल बजट को आम बजट में शामिल कर दिया। साल 2017 से रेलवे बजट की घोषणाएं भी आम बजट में ही वित्त मंत्री करने लगे हैं। इसके अलावा बजट की तारीख भी बदल दी गई। अब बजट एक महीना पहले 1 फरवरी को पेश होने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications