इन 5 इक्विटी फंड ने पिछले 10 वर्षों की SIP में दिया है रिकॉर्ड रिटर्न

Top 5 Equity SIP: अगर आप निवेश करना चाहते हैं इसके लिए कई विकल्प बाजार में मौजूद हैं। शेयर बाजार से लेकर रियल स्टेट, गोल्ड, म्युचुअल फंड से विकल्प आपके पास उपलब्ध हैं। म्युचुअल फंड में निवेश को काफी बेहतर और कम जोखिम वाला माना जाता है।

लेकिन जब आप म्युचुअल फंड में निवेश करने के बारे में सोचते हैं तो सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि आखिर किस फंड में निवेश किया जाए। म्युचुअल फंड में एसआईपी के जरिए आप हर महीने या फिर तीन महीने या अपनी सुविधा के अनुसार निवेश कर सकते हैं।

investment

म्युचुअल फंड में निवेश की शुरुआत आप कितनी भी राशि का निवेश कर सकते हैं। हम आपके लिए 5 ऐसी इक्विटी स्कीम लेकर आए हैं जिसमे आप निवेश कर सकते हैं। इन स्कीम ने पिछले 10 वर्षों में बेहतर रिटर्न दिया है। हालांकि हम आपको सलाह देते हैं कि निवेश करने से पहले अपनी रिसर्च खुद जरूर करें।

क्वांट स्मॉल कैप फंड
पिछले 10 वर्षों में इस फंड ने 28.20 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि पांच वर्षों में इस फंड ने 44.52 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसमे न्यूनतम निवेश की राशि 5000 रुपए है। यह फंड 21 हजार करोड़ के फंड को मैनेज करता है।

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड
इस फंड की बात करें तो पिछले 10 वर्षों में इसने 26.50 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि 5 वर्षों में इस फंड ने 35.17 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह फंड 51 हजार करोड़ रुपए से अधिक के फंड को मैनेज करता है। इसमे न्यूनतम राशि 5000 रुपए है।

क्वांट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड
इस फंड ने पिछले 10 वर्षों में 26.40 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 5 वर्षों में इस फंड ने 35.94 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसमे न्यूनतम निवेश की राशि 500 रुपए है। यह फंड लगभग 10 हजार करोड़ के फंड को मैनेज करता है।

क्वांट मिड कैप फंड
इस फंड ने पिछले 10 वर्षों में 25.72 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि 5 वर्षों में 37.70 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसमे न्यूनतम निवेश की राशि 5000 रुपए है, यह फंड लगभग 8 हजार करोड़ के फंड को मैनेज करता है।

क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड
इस फंड ने पिछले 10 वर्षों में 25.09 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि पिछले पांच वर्षों में 34.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसमे न्यूनतम निवेश की राशि 5000 रुपए है। यह फंड मैनजर 6 हजार करोड़ से अधिक के फंड को मैनज करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+