सोना रहा स्थिर,चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। हफ्ते के चौथे दिन सोने की कीमत स्थिर रही। गुरुवार को सोने की कीमत अपरिवर्तित रही। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत आज 33570 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत स्थिरता दिखाई दी, जबकि चांदी की कीमत में 40 रुपए की गिरावट आई और ये 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

 Todays Gold Rate: Gold Remain Flat, silver price Reduced By Rs 40, Know 10 Gram Gold Price.

बाजार सूत्रों के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 33,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा, जबकि चांदी 40 रुपए रुपए गिरकर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 33570 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले सोने के भाव 33,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 26,700 रुपए पर बनी रही। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी हाजिर की कीमत 40 रुपए घटकर 37,850 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि चांदी सिक्का का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+