इस दिवाली Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, जल्‍दी करें छूट न जाए

नई दिल्‍ली। दिवाली पर हर कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर पर ऑफर लाती हैं। ऐसे में रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर लेकर आई है। जियो ने इसे दिवाली धमाका सेल नाम दिया है। रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक दे रहा है। कैशबैक का ऑफर जियो के प्राइम मेंबर्स को दिया जा रहा है। जियो ने 149 रुपये या उससे ऊपर वाले रिचार्ज अमाउंट पर ही कैशबैक की सुविधा दी है। जियो यूजर्स 30 नवंबर से पहले रिचार्ज कराकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।

इस दिवाली Reliance Jio का धमाकेदार ऑफर, जल्‍दी करें छूट न जाए

जियो रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक रिलायंस कूपन के तौर पर दे रहा है। 149, 198, 299, 349, 398, 399, 448, 449 498, 509, 799, 999,1699, 1999, 4999 और 9999 रुपये के रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक दे रहा है। इस के कूपन रिलायंस डिजीटल के तौर पर आपको मिलेंगे। कैशबैक के ये कूपन माय जियो ऐप में आएंगे जो ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीकों से रिडीम किए जा सकते हैं। कैशबैक वाउचर सिर्फ रिलायंस डिजीटल स्टोर से ही रिडीम कराए जा सकेंगे।

Jio Phone 2 ओपन सेल के लिए 5 नवंबर दोपहर 12 बजे से मौजूद

दिवाली धमाका सेल के तहत Jio Phone 2 ओपन सेल के लिए 5 नवंबर दोपहर 12 बजे से मौजूद होगा। यह सेल 12 नवंबर को खत्म होगी। पेटीएम के पेमेंट करने पर जियो फोन 2 खरीदने वाले ग्राहकों को 200 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। यह फोन अगस्त में लॉन्च हुआ था लेकिन अब तक फ्लैश सेल के तहत ही बिक्री के लिए मौजूद था लेकिन पहली बार ओपन सेल के तहत इस फोन को खरीद सकते हैं। जियो फोन 2 जियो फोन का ही अगला वर्जन है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+