इंफोसिस, टाटा और विप्रो बनीं ओबामा के प्रोजेक्ट का हिस्सा
वाशिंगटन। अभी तक भारत और भारत के युवाओं की तारीफ करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अब भारतीय कंपनियों के भी मुरीद हो गए हैं। उन्होंने भारत की तीन प्रमुख आईटी कंपनियों, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और विप्रो को अपनी महत्वाकांक्षी कंप्यूटर विज्ञान परियोजना में शामिल किया है।

इसके साथ ही ओबामा ने कंपनियों को 30 लाख डॉलर से अधिक का अनुदान देने का वादा किया है। ओबामा प्रशासन की सभी के लिए कंप्यूटर विज्ञान परियोजना, एक सार्वजनिक-निजी गठबंधन का हिस्सा है।
ओबामा ने शनिवार को अपने साप्ताहिक संबोधन में ‘सभी के लिए कंप्यूटर विज्ञान' योजना की घोषणा की और एक बदलती अर्थव्यवस्था में देश में सभी स्कूलों के सभी बच्चों को ‘मौलिक कौशल' के तौर पर इस विषय को पढ़ाए जाने पर जोर दिया।
जहां इन्फोसिस ने 10 लाख डॉलर दान करने का वादा किया, वहीं टीसीएस 27 अमेरिकी शहरों में अध्यापकों को अनुदान के रूप में सहयोग उपलब्ध करा रहा है। विप्रो ने मिशिगन युनिवर्सिटी की साझीदारी में बहुवर्षीय परियोजना के लिए 28 लाख डॉलर के अनुदान की घोषणा की है।


Click it and Unblock the Notifications
