सिर्फ दो दिन में कमाए 4300 करोड़ रुपए, जानिए कैसे की इतनी बंपर कमाई

अगर आप दो दिन के अंदर 4300 करोड़ रुपए की कमाई कर लें तो आपको कैसा लगेगा। शायद आपकी खुशी का ठिकाना ही न रहे, पर कुछ ऐसा किसी के साथ असली में हो गया है।

नई दिल्‍ली। अगर आप दो दिन के अंदर 4300 करोड़ रुपए की कमाई कर लें तो आपको कैसा लगेगा। शायद आपकी खुशी का ठिकाना ही न रहे, पर कुछ ऐसा किसी के साथ असली में हो गया है।

सिर्फ दो दिन में कमाएं 4300 करोड़ रुपए, जानिए कैसे की इतनी बंपर कमाई

राधाकिशन दमानी बहुत खुश होंगे

राधाकिशन दमानी बहुत खुश होंगे

देश में इस समय सबसे ज्‍यादा खुश रहने वाले लोगों में से एक राधाकिशन दमानी हो सकते हैं क्‍योंकि उनकी कंपनी एवेन्‍यू सुपरमार्ट ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे कि हर कोई ऐसा करना चाहता है। ऐसा क्‍यों है इसकी वजह भी हम आपको बता देते हैं। इस वजह को जानने के बाद आप भी उनके जैसा ही कुछ करना चाहेंगे।

कंपनी के शेयर में 13 फीसदी की आई तेजी

कंपनी के शेयर में 13 फीसदी की आई तेजी

राधाकिशन दमानी की कंपनी के शेयर का इश्‍यू प्राइस 299 रुपए था। पर सिर्फ बाजार के दो सत्रों में कंपनी के स्‍टॉक में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसा होते ही राधाकिशन दमानी और उनकी कंपनी शुक्रवार तक 4300 करोड़ की कमा चुकी है। बुधवार को जब बाजार बंद हुआ था तो कंपनी के एक शेयर की कीमत सिर्फ 631.60 रुपए थी। शुक्रवार को कंपनी के शेयर की कीमत 714 रुपए के स्‍तर पर पहुंच गई है।

 संपत्ति कुल 4,273 करोड़ रुपए बढ़ गई

संपत्ति कुल 4,273 करोड़ रुपए बढ़ गई

बुधवार को बीएसई सेंसेक्‍स 29,974 अंकों पर बंद हुआ था, पर शुक्रवार को जहां बीएसई सेंसेक्‍स में 0.3 फीसदी की गिरावट आई जिससे 12.30 बजे तक सेंसेक्‍स 29,865 के स्‍तर पर पहुंच गया। एवेन्‍यु सुपरमार्ट में राधाकिशन दमानी उनकी पत्‍नी और भाई गोपालकिशन शिवकिशन दमानी के पास 82.2 फीसदी शेयर हैं। दो दिन में ही परिवार की संपत्ति कुल 4,273 करोड़ रुपए बढ़ गई है।

500 सबसे अमीर लोगों की लिस्‍ट में भी शामिल

500 सबसे अमीर लोगों की लिस्‍ट में भी शामिल

ब्‍लूमबर्ग अरबपति इंडेक्‍स में राधाकिशन दमानी को 20वां सबसे अमीर व्‍यक्ति बताया गया। साथ ही वो दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की लिस्‍ट में भी शामिल हो गए। एवेन्‍यू सुपरमार्केट की स्‍थापना वर्ष 2002 में हुई थी। सुपरमार्केट रिटेल चेन के जरिए डी-मार्ट नाम से रिटेल चेन चलाई जा रही है। इस कंपनी के पूरे देश के नौ राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश स्‍टोर हैं। कंपनी के प्रोफाइल के मुताबिक पूरे देश में कंपनी के इस समय 118 स्‍टोर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+