Reliance Jio के ये हैं रोजना 1.5GB डाटा वाले 4 प्लान, तीसरा सबसे सस्ता
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 26 जनवरी के मौके पर यूजर्स को बंपर तोहफा दिया था। जियो ने अपने प्रतिदिन 1GB वाले सभी डाटा प्लान में यूजर्स को 50 फीसदी ज्यादा यानी रोजाना 1.5GB डाटा देने का ऐलान किया था। खास बात यह है कि जियो ने इसके लिए यूजर्स से कोई अतिरिक्त पैसे भी नहीं लिए। बल्कि 4 प्लान के दाम 50 रुपये तक घटा दिए। इसके साथ ही जियो के पास इस समय कुल 4 प्लान हैं जिनमें वो यूजर्स को रोजाना 1.5GB डाटा ऑफर कर रहा है।

149 रुपये का प्लान
ये रिलायंस जियो के साथ ही पूरे टेलीकॉम मार्केट का सबसे सस्ता प्लान है जिसमें इतनी कम कीमत में रोजाना 1.5GB डाटा ऑफर किया जा रहा हो। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान को रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 28 दिनों तक अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा के साथ 42GB डाटा मिलता है।

349 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। इस प्लान में भी यूजर्स को सभी तरह की फ्री कॉलिंग, रोमिंग, एसएमएस के साथ 70 दिनों में रोजाना 1.5 GB की डेली लिमिट के साथ 105 जीबी डाटा मिलेगा।

399 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5जीबी की डेली लिमिट के साथ 84 दिनों में 126जीबी डाटा ऑफर कर रहा है। रोजाना 1.5जीबी की डेली लिमिट के कैटिगरी में ये सबसे किफायती प्लान है। प्लान में भी यूजर्स को सभी तरह की फ्री कॉलिंग, रोमिंग, एसएमएस फ्री है।

449 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो के 449 रुपये प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 91 दिनों में रोजाना 1.5जीबी की डेली लिमिट के साथ 136GB डाटा मिलता हैं। इसके अलावा इस प्लान में भी यूजर्स को सभी तरह की फ्री कॉलिंग, रोमिंग, एसएमएस फ्री है।












Click it and Unblock the Notifications