शेयर बाजार में लिस्ट हुई देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी 'न्यू इंडिया एश्योरेंस', 6.4 फीसदी डिस्काउंट के साथ 749 रुपए में हुई लिस्टिंग
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी 'द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड' भी शेयर बाजार में लिस्ट हो चुकी है। भले ही यह कंपनी देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी हो, लेकिन इसकी लिस्टिंग काफी कमजोर रही। कंपनी के शेयर का इश्यू प्राइस 800 रुपए प्रति शेयर है, लेकिन शेयर बाजार में यह 6.4 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 748.90 रुपए प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। कंपनी का आईपीओ 1 नवंबर से 3 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसके लिए प्राइस बैंड 770-800 रुपए प्रति शेयर रखा गया था। आपको बता दें कि इस कंपनी के पास कुल 69,000 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी कुल 28 देशों में अपना बिजनेस करती है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 5 मर्चेंट बैंकों को अप्वाइंट किया था, जिनके नाम कोटक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, नोमुरा, आईडीएफसी और यस बैंक हैं।













Click it and Unblock the Notifications