घाटे से मुनाफे में आई Tata Group की ये कंपनी, 2 दिन में 40 प्रतिशत चढ़ा शेयर, 3 साल में करीब 500 फीसदी रिटर्न
टाटा गुप की कंपनी तेजस नेटवर्क के शेयर में तेजी जारी है। मजबूत Q4 नतीजे के कारण कंपनी के शेयर में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। मंगलवार को BSE पर टाटा ग्रुप की कंपनी का स्टॉक ऑल टाइम हाई 1088.25 के स्तर पर पहुंच गया।
पिछले दो कारोबारी सत्रों में, टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर की कीमत 40 प्रतिशत बढ़ गई है। आपको बता दें कि तेजस नेटवर्क्स 5 तिमाही बाद घाटे से मुनाफे में लौटी है। कंपनी को एक साल पहले की समान तिमाही में 11.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

तेजस नेटवर्क का नेट रेवेन्यू Q4FY24 में चार गुना बढ़कर 1,326.90 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q4FY23 में यह 299.30 करोड़ रुपये था। Q4 के अंत त क कंपनी की ऑर्डर बुक 8,221 करोड़ रुपये है।
तेजस नेटवर्क्स के स्टॉक रिटर्न की बात करें तो एक सप्ताह में शेयर 37 प्रतिशत, एक महीने में 58 प्रतिशत और 3 महीने में 46 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल शेयर में अब तक 25 प्रतिशत की तेजी आई है। 6 महीने में यह 31 प्रतिशत और एक साल में 71 प्रतिशत उछाल है। पिछले दो साल में स्टॉक का रिटर्न 115 प्रतिशत और 3 साल में करीब 490 प्रतिशत है।
तेजस के प्रबंधन ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, तेजस नेटवर्क्स ने अपनी अनुसंधान और विकास (R&D) टीम और ऑपरेशन को बढ़ाने के लिए बड़े निवेश किए, जो कंपनी को विकास क्षमता प्रदान करने के लिए आवश्यक हैं। कंपनी ने न केवल BSNL के 4G/5G RAN शिपमेंट को बढ़ाया, बल्कि बैकहॉल नेटवर्क के लिए बड़ी मात्रा में IP/MPLS राउटर्स की डिलीवरी भी पूरी की।
प्रबंधन ने कहा कि Q4FY24 के दौरान, कंपनी को 22 पेटेंट दिए गए, जिससे कुल पेटेंट संख्या 335 हो गई।
कंपनी को उम्मीद है कि अगले 2-3 वर्षों में उसके रेवेन्यू में भारतीय कारोबार का बड़ा हिस्सा बना रहेगा। तेजस नेटवर्क 75 से अधिक देशों में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर, इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर, यूटिलिटीज, रक्षा और सरकारी संस्थाओं के लिए उच्च प्रदर्शन वाले वायरलाइन और वायरलेस नेटवर्किंग उत्पादों का डिजाइन और निर्माण करता है।












Click it and Unblock the Notifications