एन चंद्रशेखर दोबारा बने टाटा संस के चेयरमैन, 5 साल के लिए फिर से बढ़ाया गया कार्यकाल
एन चंद्रशेखर दोबारा बने टाटा संस के चेयरमैन, 5 साल के लिए फिर से बढ़ाया गया कार्यकाल
नई दिल्ली, 11 फरवरी: नटराजन चंद्रशेखर टाटा संस लिमिटेड के फिर से चेयरमैन (कार्यकारी अध्यक्ष) बनाए गए है। टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने शुक्रवार (11 फरवरी) को अधिकारिक तौर पर बताया कि चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल पांच सालों के लिए बढ़ाया जा रहा है। रतन टाटा की अध्यक्षता वाली टाटा ट्रस्ट की टाटा संस में 66 फीसदी हिस्सेदारी है। अधिकारिक बयान में कहा गया है, ''टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड, होल्डिंग कंपनी और $ 110 बिलियन टाटा समूह की कंपनियों के प्रमोटर ने नटराजन चंद्रशेखरन को अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। 11 फरवरी, 2022 को हुई अपनी बैठक में टाटा संस के बोर्ड ने पिछले पांच वर्षों की समीक्षा की और अपने कार्यकारी अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति पर विचार किया।"

एन चंद्रशेखर को साल 2017 में पहली बार टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया था। उनका कार्यकाल 20 फरवरी 2022 को खत्म होने वाला था। बोर्ड के सदस्यों ने कार्यकारी अध्यक्ष एन चंद्रशेखर के प्रदर्शन की सराहना की और सर्वसम्मति से अगले पांच वर्षों के लिए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है।
चंद्रशेखरन ने कहा, "पिछले पांच वर्षों से टाटा समूह का नेतृत्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मैं अगले पांच वर्षों में टाटा समूह का नेतृत्व करने का अवसर पाकर खुश हूं।" चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा ने हाल ही में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया है।
चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 में टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए और जनवरी 2017 में पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के तीखे निकास के बाद उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) सहित कई समूह संचालन कंपनियों के बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, जिनमें से वे 2009-17 तक मुख्य कार्यकारी थे।












Click it and Unblock the Notifications