Tata Motors Share: ट्रंप टैरिफ के बाद अब क्या हो गया टाटा मोटर्स शेयर को, अचानक 5 प्रतिशत क्यों गिरा?
Tata Motors Share: भारत की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स शेयर में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 4 अप्रेल 2025 को सुबह बाजार खुलते ही टाटा मोटर्स शेयर धड़ाम से गिर गया। 5 प्रतिशत से ज्यादा अंकों की गिरावट ने टाटा मोटर्स शेयर निवेशकों में हाहाकार मचा दिया। पहले ट्रंप टैरिफ की वजह से और अब वैश्विक ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट टाटा मोटर्स शेयर गिरने की वजह बना है।
बता दें कि 'ब्लैक फ्राइडे' को न केवल टाटा मोटर्स शेयर की पिटाई हुई है बल्कि अधिकांश शेयर औंधे मुंह गिरे हैं। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 850 अंक टूटकर 75,435 के करीब पहुंच गया। निफ्टी 50 भी 286 अंकों की गिरावट के साथ 22,921.60 तक फिसल गया। आइए जानते हैं कि टाटा मोटर्स में अचानक पांच फीसदी की गिरावट की वजह क्या है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा मोटर्स के Q4 FY24 के नतीजों (Tata Motors Q4 FY24 Results) और ट्रंप ट्रैरिफ के बाद वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA (CLSA-Credit Lyonnais Securities Asia) ने टाटा मोटर्स कंपनी को अपनी हाई-कॉन्फिडेंस आउटपरफॉर्म लिस्ट से बाहर कर दिया है, जिसकी वजह से निवेशकों पर दोहरी मार पड़ी है।
यह भी पढ़ें- Tata Motors: इस दिन से पहले खरीद लें टाटा की गाड़ियां, कंपनी ने इलेक्ट्रिक समेट सभी व्हीकल्स के बढ़ाएं दाम
बाजार खुलने के साथ ही टाटा मोटर्स शेयर में गिरावट का रुख देखने को मिला और यह ₹650.95 पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान ₹616.25 के स्तर तक फिसल गया। दिन के समय यह ₹621.45 के आस-पास ट्रेड कर रहा था, जो इसके पिछले बंद भाव ₹654.05 से लगभग 5% कम है।
टाटा मोटर्स का यह स्तर उसके 52-सप्ताह के न्यूनतम स्तर ₹606.20 के बेहद करीब है, जिसे 3 मार्च 2025 को छुआ गया था। बीते 5 दिन में इस स्टॉक में करीब 8.7% की गिरावट आई है, जबकि पिछले महीने में यह 33% से अधिक गिर चुका है। सालभर की तुलना करें तो शेयर में करीब 39% की गिरावट दर्ज की गई है।
CLSA ने घटाई रेटिंग, टारगेट प्राइस में भी कटौती
CLSA ने टाटा मोटर्स की रेटिंग को 'हाई-कॉन्फिडेंस आउटपरफॉर्म' से घटाकर 'सिर्फ आउटपरफॉर्म' कर दिया है। इसके साथ ही फर्म ने टाटा मोटर्स का टारगेट प्राइस 930 रुपये से घटाकर 765 रुपये कर दिया है - करीब 18% की कटौती। हालांकि यह नया लक्ष्य गुरुवार के बंद भाव से अब भी करीब 17% ऊपर है, लेकिन निवेशकों ने इस डाउनग्रेड पर निराशा जाहिर की है।
JLR की बिक्री पर पड़ सकता है असर
CLSA के रेटिंग में बदलाव का प्रमुख कारण टाटा मोटर्स की यूके स्थित लक्ज़री कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) की संभावित बिक्री में गिरावट है। फर्म के अनुसार अमेरिका द्वारा घोषित 25% आयात शुल्क और कुछ जगुआर मॉडल्स के बंद किए जाने से FY26 में JLR की बिक्री में लगभग 14% की गिरावट आ सकती है।
इसके चलते कंपनी के परिचालन लाभ मार्जिन (EBIT मार्जिन) में भी गिरावट का अनुमान है। जहां टाटा मोटर्स को इस साल 9% EBIT मार्जिन की उम्मीद है, वहीं CLSA का अनुमान है कि FY27 में यह घटकर 7% तक आ सकता है। उत्पादन और बिक्री घटने के कारण प्रति यूनिट लागत बढ़ेगी, जिससे मुनाफे पर दबाव बनेगा।
फ्री कैश फ्लो रहेगा पॉजिटिव, लेकिन वैल्यूएशन पर असर
भले ही CLSA ने JLR की FY26 के लिए EBITDA अनुमानों को कम किया है, लेकिन वह अब भी मानता है कि कंपनी FY26 और FY27 में फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव रह सकती है - यानी अपने परिचालन और निवेश खर्चों के बाद भी नकदी बचा सकती है।
हालांकि, ब्रोकरेज ने JLR के वैल्यूएशन मल्टीपल को 2.5x से घटाकर 2x EV/EBITDA कर दिया है, जो अल्पकालिक चुनौतियों को दर्शाता है। CLSA का मानना है कि फिलहाल JLR केवल 1.1x EV/EBITDA पर ट्रेड कर रहा है, जो बाजार में काफी कम वैल्यूएशन मानी जाती है और जोखिम पहले से ही स्टॉक प्राइस में शामिल हैं।
भारत के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस से उम्मीदें
CLSA ने अपनी रिपोर्ट में भारत के कमर्शियल व्हीकल (CV) कारोबार का भी जिक्र किया है। उसके अनुसार भारत में CV साइकिल FY26 तक अपने निचले स्तर पर पहुंच सकती है। इसी वजह से CLSA ने टाटा मोटर्स के CV बिजनेस का वैल्यूएशन प्रोजेक्शन FY28 तक बढ़ाया है, जिससे प्रति शेयर 127 रुपये की वैल्यू जुड़ सकती है।
CLSA का मानना है कि भारत के CV बिजनेस की संभावनाएं टाटा मोटर्स को JLR की चुनौतियों से उत्पन्न दबाव से उबरने में मदद कर सकती हैं। खासतौर पर अमेरिका में आयात शुल्क बढ़ने से उत्पन्न जोखिमों को यह संतुलित करने का काम करेगा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications