दिवाली से ठीक पहले शेयर बाजार में रौनक, 600 से ज्यादा अंक चढ़कर 42,500 के पार पहुंचा सेंसेक्स
दिवाली से ठीक पहले शेयर बाजार में रौनक, 600 से ज्यादा अंक चढ़कर 42,500 के पार पहुंचा सेंसेक्स
Indian stock markets Update: भारतीय शेयर बाजार में दिवाली के पहले रौनक देखने को मिली है। सोमवार (09 नवंबर) को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे हैं। आज सेंसेक्स में 600 अंकों की तेजी के साथ 42,534 के पार चला गया है। वहीं जबकि निफ्टी 170 अंकों की तेजी के साथ 12,445 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों ने भी अच्छा कारोबार किया। सेंसेक्स के शेयरों में ICICI बैंक, HUL, HDFC बैंक और इंफोसिस 1.5 प्रतिशत से प्रतिशत के बीच बढ़त में रहे। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी 0.75% की तेजी के साथ बाजार की मजबूती मिली।

सेंसेक्स 30 के सभी 30 शेयरों मजबूती
इसके अलावा आईटी इंडेक्स भी तेजी आई है। ब्रॉडर मार्केट भी मजबूत हुआ है। वहीं ग्लोबल संकेतों की बात करें तो डाउ फ्यूचर्स में 300 अंकों की बढ़त हुई है। इसके साथ ही एशियाई बाजार भी मजबूत हुए हैं। सेंसेक्स 30 के सभी 30 शेयरों में आज मजबूत देखने को मिली है। बैंकों के अलावा पावरग्रिड, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और एशियन पेंट्स भी आज टॉप गेनर्स हैं।
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.30 लाख करोड़ बढ़ा
बता दें कि सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते 2,30,219.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। जिसमें सबसे ज्यााद फायदा एचडीएफसी बैंक को हुआ था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,278.99 अंक या 5.75 प्रतिशत के लाभ में रहा था। वहीं टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर नौ अन्य के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी देखी गई।












Click it and Unblock the Notifications